ICICI प्रूडेंशियल AMC का ₹10,602 करोड़ का IPO 16 दिसंबर को बंद होगा। पहले दिन 0.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि ग्रे मार्केट में ₹278 का GMP चल रहा है, जो लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे का संकेत है।

म्यूचुअल फंड क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) शुक्रवार, 12 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और यह मंगलवार, 16 दिसंबर को बंद होगा। यह आईपीओ प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक और ब्रिटिश कंपनी प्रूडेंशियल का जॉइंट वेंचर है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी इस आईपीओ के माध्यम से कुल ₹10,602.65 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसके लिए कुल 4,89,72,994 शेयर जारी किए जाएंगे। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है, यानी इसमें कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा।
आईपीओ बंद होने के बाद, शेयरों का अलॉटमेंट 17 दिसंबर को हो सकता है, जबकि रिफंड और डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट 18 दिसंबर को किए जाएंगे।
आईपीओ के पहले दिन, शुक्रवार को, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के आईपीओ को कुल 0.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जो निवेशकों का मिला-जुला समर्थन दर्शाता है। हालांकि, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को म्यूचुअल फंड कंपनी के शेयर ₹278 के जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे थे। यह जीएमपी प्राइस बैंड (₹2165) का लगभग 12.84 प्रतिशत है, और यह अभी तक का सबसे अधिक जीएमपी मूल्य है। यह संकेत देता है कि लिस्टिंग पर निवेशकों को तगड़ी कमाई हो सकती है। हालांकि, लिस्टिंग होने तक जीएमपी और लिस्टिंग प्राइस में उतार-चढ़ाव संभव है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह बड़ी बिकवाली देखने को मिली। शानदार घरेलू आर्थिक विकास (जीडीपी) के आंकड़ों की खुशी पर पश्चिम एशिया में भड़कती जंग के साये ने पानी फेर दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 788.52 अंक गिरकर 76,155.76 पर आ गया, निफ्टी 269 अंक गिरकर 23,786.80 पर पहुंच गया।
NCLT की पहली 5-सदस्यीय बेंच ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज पर मात्र ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान पर रोक लगा दी है। संपत्ति ट्रांसफर करने पर भी प्रतिबंध है।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 1 सितंबर 2026 से पाकिस्तान में पेट्रोल 77 पैसे महंगा होकर 342.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 1.03 रुपये सस्ता हुआ है। जानिए अगस्त के रेट्स और असर की पूरी जानकारी।
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच नए तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति को लंबे समय तक सख्त रखने की बढ़ती उम्मीदें भी उभरते बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता पर दबाव डाल रही हैं।
कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी जरूरी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। भले ही अधिकतर काम आनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग से हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए ब्रांच विजिट करना ही पड़ता है। आप यहां जान सकते हैं कि किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।
आज यानी 1 सितंबर से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, मुंबई में दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी का फायदा लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है। वैश्विक तनाव और अमेरिकी-ईरान युद्ध के बावजूद भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई।
भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण बाजार पर दबाव पड़ा। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को नुकसान पहुंचाया।
सेबी ने डिबॉक इंडस्ट्रीज और ट्रैफिकसोल पर लगाया प्रतिबंध और भारी जुर्माना। इसके अलावा जीएसटी परिषद की बैठक, विनिवेश के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार और बजट तैयारियों से जुड़ी अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें पढ़ें।
यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूसी रिफाइनरियों को हुए नुकसान के बाद भारत रूस को पेट्रोल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया है। जानें अगस्त में भारत से कितनी पेट्रोल सप्लाई हुई और इसके पीछे की पूरी रिपोर्ट।