सतना के नजीराबाद इलाके में शासकीय आराजी से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन, अतिक्रमणकारियों और राजनीतिक दबाव की तस्वीर सामने आई। किराए पर चलाई जा रही गुमटी हटाई गई, पार्षद ने विरोध जताया और कब्जाधारी ने हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का दावा किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नजीराबाद में शासकीय आराजी से अवैध कब्जा शुक्रवार को हटाया गया, लगभग 3 घंटे तक चली कार्रवाई में दो लोगों के कब्जे से शासकीय जमीन को मुक्त कराते हुए उसे शासकीय घोषित किया गया। बताया जाता है कि नगर निगम के 40 बाई 70 के इस प्लाट पर पुराना बस स्टैंड प्रस्तावित था। इस आराजी पर गुडडू बैला पिता मो. इदरीश एवं मो. मकसूद पिता गुल्लू खां द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लगभग 13 फिट लम्बी और 10 फिट चौड़ी गुमटी बना ली थी और उसे किराए पर दे रखा था। बताया जाता है कि दुकान पर नल फिटिंग का सामान बेंचा जा रहा था।
पार्षद ने कार्रवाई का जताया विरोध
बताया जाता है कि जिस वक्त अवैध कब्जे से शासकीय आराजी मुक्त कराने की कार्रवाई चल रही थी उसी दौरान वार्ड पार्षद द्वारा इस कार्रवाई का विरोध किया गया लेकिन एसडीएम के द्वारा शासकीय काम में बाधा डालने की बात पर पार्षद थोड़े विरोध के बाद ठंड पड़ गए।
यह भी पढ़ें: पौष पूर्णिमा... हर-हर गंगे की गूंज के साथ संगम में लगा रहे डुबकी
हाईकोर्ट में चल रहा मामला
उधर कार्रवाई के विरोध में मो. सरीफ उर्फ गुडडू ने बताया कि जिस आराजी को शासकीय बताकर अतिक्रमण हटाया गया वह 2000 से जमीना बेगम के नाम एलाट है और 2001 में उसमें लकड़ी के टाल का लाइसेंस मिला है। जमीन को पटटे की करने के लिए हाईकोर्ट और स्थानीय अदालत में आवेदन भी लगा हुआ है। बावजूद इसके प्रशासन ने बगैर कोई नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
नहीं सीज की मांस की दुकान
इस बीच मीट मार्केट में संचालित एक मांस की दुकान को भी सीज करने की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जानी थी लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते दुकान संचालक को सिर्फ समझाइस दी गई और दुकान सीज नहीं की गई।
नजीराबाद में शासकीय आराजी पर दो लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर गुमटियां बना ली थीं, जिन्हें हटाया गया और उन्हें दोबारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।
राहुल सिलाड़िया, एसडीएम
नगर निगम के प्लाट जिस पर पुराना बस स्टैंड प्रस्तावित था, उसमें अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था जिसे हटा दिया गया। कब्जाधारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दोबारा शासकीय आराजी पर कब्जा न करें।
एपी सिंह, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी नगर निगम
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह