रक्षा मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों के लिए ₹79,000 करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी दी। जानें पिनाका रॉकेट, अस्त्रा मिसाइल और स्पाइस-1000 बमों की खरीद से जुड़ी पूरी जानकारी।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए ₹79,000 करोड़ के सैन्य साजो-सामान की खरीद को मंजूरी (AoN) दे दी गई है। इस ऐतिहासिक बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों की उपस्थिति में सेना की मारक क्षमता को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। टेंडर प्रक्रिया के इस पहले चरण में थलसेना, वायुसेना और नौसेना के लिए मिसाइल, रॉकेट, रडार और उन्नत ड्रोन प्रणालियों को शामिल किया गया है।
थलसेना के तोपखाने को और अधिक घातक बनाने के लिए लोएटरिंग म्युनिशन (Loitering Munition) और पिनाका मल्टी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के लिए लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेटों की खरीद को मंजूरी मिली है। सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरों से निपटने के लिए स्वदेशी 'इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम' (IDDS) MARK-2 और लो-लेवल लाइट वेट रडार खरीदे जाएंगे। यह प्रणाली दुश्मन के छोटे ड्रोन्स को ट्रैक कर उन्हें 'सॉफ्ट किल' या सीधे नष्ट करने में सक्षम है।
आकाश में भारत की बादशाहत बरकरार रखने के लिए वायुसेना के बेड़े में अस्त्रा मार्क-2 मिसाइल और स्पाइस-1000 लॉन्ग रेंज गाइडेंस किट को शामिल किया जा रहा है। ये हथियार विशेष रूप से सुखोई और एलसीए तेजस विमानों की हमलावर क्षमता को बढ़ाएंगे। इसके साथ ही, पायलटों की ट्रेनिंग के लिए 'फुल मिशन सिम्युलेटर' और विमानों की लैंडिंग प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने हेतु ऑटोमैटिक रिकॉर्डिंग सिस्टम की खरीद को भी हरी झंडी दी गई है।
हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और निगरानी (ISR) को पुख्ता करने के लिए नौसेना दो हाई ऑल्टिट्यूड लॉन्ग रेंज (हेल) आरपीएएस (RPAS) ड्रोन लीज पर लेगी। अमेरिका के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन्स की डील में हो रही देरी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। संभावना है कि ये एमक्यू-9 श्रेणी के ही ड्रोन होंगे। इसके अलावा, नौसेना के बेड़े में बोलार्ड-पुल टग और हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो मैनपैक जैसे उपकरणों को भी जोड़ा जाएगा, जो भविष्य की समुद्री चुनौतियों से निपटने में सहायक होंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।