×

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: गौरीकुंड में बड़ा हादसा, 7 की मौत

उत्तराखंड के गौरीकुंड में केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश। खराब मौसम के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे सहित 7 लोगों की मौत। जानें पूरी खबर और हालिया हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं।

By: Star News

Jun 15, 20259:30 AM

view16

view0

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: गौरीकुंड में बड़ा हादसा, 7 की मौत

रुद्रप्रयाग. स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड के जिले में रविवार, 15 जून 2025 को गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर सुबह लगभग 5:30 बजे क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई।

हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का मुख्य कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने घटना की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने सबसे पहले हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी।

हादसे के बाद हेलीकाप्टर में आग लग गई

बुरी तरह से जले हुए हैं शव

हादसे में मारे गए लोगों के शव बुरी तरह से जले हुए हैं। मृतकों में बीकेटीसी (बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत और एक बच्ची भी शामिल हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा था।

हालिया महीनों में तीसरा हादसा

यह उत्तराखंड में हालिया महीनों में तीसरा बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 7 जून को केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरते समय क्रिस्टल कंपनी के एक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने के बाद पायलट ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी। इस घटना में पायलट को चोट आई थी लेकिन सभी पांच यात्री सुरक्षित थे।

मई में क्रैश हुआ था हेलिकॉप्टर

8 मई को उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास एयरोट्रांस कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट सहित छह लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। यह हेलिकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरा था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

West Bengal Election 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव। जानें बीजेपी पर क्या बोलीं 'दीदी'

Loading...

Mar 17, 20264:57 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

West Bengal Assembly Election 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें नए अधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 17, 20263:24 PM

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में आज लोग रियल में दूसरों के साथ-साथ अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था।

Loading...

Mar 17, 202611:47 AM