खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के एक मदरसे से पुलिस ने इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से 12 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए हैं। महाराष्ट्र की मालेगांव पुलिस ने जुबेर और उसके साथी नजीम को 10 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। खंडवा पुलिस अब बड़े तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़े नकली नोट रैकेट का खुलासा हुआ है। जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) स्थित एक मदरसे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली नोटों के बंडल जब्त किए हैं। रविवार (2 नवंबर) की शाम तक लगभग 12 लाख रुपये के नकली नोटों की पुष्टि हुई है, हालांकि यह आंकड़ा 16 लाख रुपये से अधिक होने की आशंका है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस ने मदरसे के इमाम, जुबेर पिता अशरफ अंसारी, को उसके एक साथी नजीम अकम अयूब अंसारी के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बुरहानपुर के निवासी हैं। पुलिस ने इन दोनों को मुंबई-आगरा हाईवे पर मालेगांव की ओर नकली नोट लेकर जाते समय एक जाल बिछाकर दबोचा था। उनके पास से 500 रुपये मूल्य के कुल 2,000 नकली नोट यानी 10 लाख रुपये जब्त किए गए।
मालेगांव पुलिस से सूचना मिलते ही खंडवा पुलिस तुरंत ग्राम पैठियां स्थित मदरसे पहुँची। जुबेर मदरसे की ऊपरी मंजिल पर एक किराए के कमरे में रहता था। गहन तलाशी अभियान के बाद, पुलिस को उस कमरे से एक बैग में बड़ी संख्या में नकली नोटों के बंडल मिले, जिनकी कुल कीमत 16 लाख रुपये के आसपास होने का अनुमान है। बरामद नकली नोटों की गिनती और जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार इमाम जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर जिले के हरिपुरा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस को संदेह है कि यह नकली नोटों की तस्करी का एक बड़ा और संगठित नेटवर्क हो सकता है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनकी सप्लाई चेन और इस अपराध में शामिल अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा सके।
मालेगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये के नकली नोटों के अलावा दो मोबाइल हैंडसेट और एक बैग भी जब्त किया। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 179, 180 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।