एकता कपूर का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। जानें कब और कितने बजे से देख पाएंगे स्मृति ईरानी की 'तुलसी विरानी' को नए अवतार में, देखें पहला प्रोमो और जानें स्मृति ईरानी का बयान। 29 जुलाई से रात 10:30 बजे, स्टार प्लस पर।

स्टार समाचार वेब. एंटरटेनमेंट डेस्क
एकता कपूर का आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 25 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है! मेकर्स ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें दर्शकों की चहेती तुलसी विरानी एक बार फिर से अपनी पुरानी भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही सीरियल के टेलीकास्ट की तारीख और समय का भी खुलासा हो गया है।
स्टार प्लस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोमो शेयर किया है, जिसमें एक परिवार तुलसी विरानी की वापसी पर बहस करता दिख रहा है। तभी स्मृति ईरानी, जो तुलसी का किरदार निभाती हैं, पूजा करती हुई दिखाई देती हैं। अपनी चिर-परिचित साड़ी और जूड़े में, वे हाथ जोड़कर कहती हैं, "ज़रूर आऊंगी क्योंकि हमारा 25 सालों का रिश्ता जो है। वक्त आ गया है आपसे फिर मिलने का।"
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 29 जुलाई से रात 10:30 बजे केवल स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। इसके अलावा, आप इसे कभी भी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं? 25 साल के बाद, तुलसी विरानी लौट रही है, एक नई कहानी के साथ! क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर तैयार है हर घर का हिस्सा बनने के लिए। क्या आप भी तैयार हो?"
मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अपनी वापसी पर बात की। उन्होंने कहा, "क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वापसी करना सिर्फ एक किरदार में वापस जाना नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी की तरफ वापसी है जिसने भारतीय टेलीविज़न को फिर से परिभाषित किया और मेरी ज़िंदगी को नया आकार दिया। इसने मुझे कमर्शियल सक्सेस से कहीं ज़्यादा दिया। इसने मुझे लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया, एक पीढ़ी के इमोशनल ताने-बाने में जगह दी।"
दर्शकों को एक बार फिर विरानी परिवार की कहानी देखने का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। क्या आप भी तुलसी की वापसी के लिए उत्साहित हैं?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट। 20वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई के साथ कुल कलेक्शन 56 करोड़ के पार। जानिए दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा अपडेट।
अली गोनी ने अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी। जानिए क्या कहा अभिनेता ने और कैसा है दोनों का रिश्ता।
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 20 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जांच के लिए एंटी एक्सटोर्शन विंग सक्रिय
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट! जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए और दर्शकों को कैसी लगी अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म
पुणे के केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी मंगेतर और बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप। कंगना रनौत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।