माघ मेला 2026 की शुरुआत के साथ ही प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सतना और मैहर जंक्शन पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं। प्लेटफॉर्म भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, विश्राम और सुविधाओं को लेकर महाकुंभ मॉडल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
संगमनगरी प्रयागराज माघ मेला के लिए इस बार महाकुंभ की तर्ज पर ही स्टेशन पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रेलवे ने व्यवस्थाओं को लेकर अपनी कमर कस रखी है। मैहर एवं सतना जंक्शन में होल्डिंग एरिया बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि स्टेशन में इस बार सेकेंड इंट्री गेट के पास नहीं बल्कि आरपीएफ पोस्ट के सामने एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है। वहीं कॉनकोर में भी एक होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। इन दोनों जगहों पर श्रद्धालुओं व यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था होगी। स्टेशन री-डेवलपमेंट के चल रहे कार्य की वजह से सेकेंड इंट्री गेट के पास अस्थायी टेंट का निर्माण नहीं हो सका है।
इस वर्ष माघ मेला तीन जनवरी से 15 फरवरी तक होगा। मेला अवधि में जबलपुर- सतना-प्रयागराज रेलमार्ग पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का अनुमान है। इसे देखते हुए जबलपुर-मानिकपुर के बीच व्यस्त स्टेशनों पर अतिरिक्त रेल कर्मियों की तैनाती की गई है। जबलपुर मंडल अधिकारियों ने महाकुंभ की तर्ज पर श्रद्धालुओं की भीड़ के नियंत्रण और ट्रेनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने की योजना बनाई।
प्रतिदिन 4-5 हजार भीड़ का अनुमान
रेलवे का अनुमान है कि माघ मेला के दौरान मैहर, सतना और कटनी स्टेशन में यात्री भार बढ़ेगा। इन स्टेशनों के प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परिसर में बाहर अस्थाई होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इन होल्डिंग एरिया में दो से 4 हजार तक यात्री रुक सकेंगे। कई घंटे पहले स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में ट्रेन के प्रस्थान करने के समय से आधा घंटे पूर्व तक ठहराया जाएगा। होल्डिंग एरिया में यात्रियों के पीने के पानी, बैठने के लिए कुर्सियां सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बताया गया कि सतना जंक्शन में माघ मेले के दौरान रेलवे प्रतिदिन 4 से 5 हजार यात्रियों के आवागमन का अनुमान लगाया है। प्रमुख स्नान पर्वो पर यह भी और बढ़ सकती है। हालांकि सामान्य दिनों में 20 से 25 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। बताया गया कि यात्री भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के चलाने का प्लान रेलवे ने कर रखा है।
2024 का प्लान लागू
जबलपुर डिवीजन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से प्राप्त यात्री अनुमानों, माघ मेला -2024 के परिचालन अनुभव तथा वास्तविक भीड़ प्रवृत्तियों के आधार पर विशेष ट्रेन सेवाओं एवं अतिरिक्त परिचालन की योजना बनाई गई है। माघ मेला-2026 के दौरान जबलपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों सतना, मैहर, कटनी, कटनी मुड़वारा, जबलपुर एवं रीवा पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों के आवागमन का अनुमान है। इसके मद्देनजर प्लेटफॉर्म प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, यात्री मार्गदर्शन, सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण करने के लिए होल्डिंग एरिया विकसित किया गया है। मैहर 2000 वर्गफुट तो सतना में 4000 वर्गफुट का होल्डिंग एरिया बनाया गया है।
सहायक सुरक्षा आयुक्त ने जांची स्टेशन की सुरक्षा
माघ मेला की तैयारियों को लेकर जबलपुर मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त बीपी कुशवाहा ने स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। शुक्रवार को सहायक सुरक्षा आयुक्त ने पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया एवं आरपीएफ स्टाफ को संबंधित दिशा- निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चैन पुलिंग की रोकथाम,यात्रियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने व चौकन्ने होकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इस तरह होंगी सतना जंक्शन में व्यवस्थाएं
इस तरह रहेगी आश्रय स्थल पर व्यवस्था
इन प्रमुख स्नान तिथियों में भीड़ संभावित
3 जनवरी - पौष पूर्णिमा
15 जनवरी - मकर संक्रांति
18 जनवरी - मौनी अमावस्या
23 जनवरी - बसंत पंचमी
01 फरवरी - माघी पूर्णिमा
15 फरवरी – महाशिवरात्रि

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।