सतना में ओम रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV 3X0 रेवेक्स की चाबियां 51 ग्राहकों को सौंपी गईं। कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार ने XUV 3XO के फीचर्स, भरोसे, और टेक्नोलॉजी पर प्रकाश डाला। यह मध्यप्रदेश का पहला ऐसा आयोजन है जिसमें एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में डिलीवरी की गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मंगलवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सयूवी 3एक्सओ रेवेक्स की चाबियां 51 ग्राहकों को समारोहपूर्वक सौंपी गर्इं। ग्राहकों को चाबियां महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाइस प्रेसीडेंट पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में ओम रिसॉर्ट में आयोजित एक समारोह में सौंपी गईं। समारोह के पूर्व, स्टार ग्रुप के चेयरमैन रमेश सिंह, डायरेक्टर दुष्यंत सिंह व रेवत सिंह ने वाइस प्रेसीडेंट पवन कुमार का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस प्रेसीडेंट पवन कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा की आॅटोमोबाइल्स के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने की यात्रा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वाइस प्रेसीडेंट श्री कुमार ने इस अवसर पर महिंद्रा के वाहनों की विशेषता व विभिन्न वेरिएंट्स की जानकारी देते हुए बताया कि कस्टमर सर्विस की उत्कृष्टता व वाहनों के सेफ्टी फीचर्स ने ग्राहकों के बीच महिंद्रा के वाहनों के प्रति भरोसा बढ़ाया है। यही कारण है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा आज देश के वाहन प्रेमियों के बीच सबसे भरोसेमंद नाम बनकर सामने है। कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के आरएसएस तबरेज अंसारी, एसएम सेल्स श्रीकांत राय, अभिषेक शर्मा, अंकुर शर्मा, दक्ष खन्ना, आरसीसीएम वैभव खामकर, सागर उपाध्याय के अलावा स्टार ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट रामायण प्रसाद शुक्ल मौजूद रहे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार भी अतिथि के तौर पर पहुंची और एक्सयूवी की खरीदी भी की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप अरोरा ने किया।
अतिथियों व ग्राहकों ने आयोजन को सराहा
समारोहपूर्वक आयोजित किए गए एक्सयूवी 3 एक्स ओ के चाबी वितरण कार्यक्रम को अतिथियों व ग्राहकों की सराहना भी मिली। इस दौरान ग्राहकों ने महिंद्रा के वाहनों पर संतोष जताया और अपेक्षा की कि कंपनी ऐसी ही समुन्नत तकनीक से लैस किफायती वाहनों का निर्माण करती रहेगी। कार्यक्रम के पश्चात, ग्राहकों के साथ लंच कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी प्रतिनिधियों, अतिथियों व गणमान्य नागरिकों ने भी शिरकत की।
मीडिया के सवालों का वाइस प्रेसीडेंट ने दिए जवाब
इस अवसर पर आयोजित हुई प्रेस मीट में वाइस प्रेसीडेंट पवन कुमार ने एक्सयूवी 3 एक्सओ रेवेक्स से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि 3 एक्सओ हर वर्ग के लिए अफोर्डेबल गाड़ी है, जो सभी सेफ्टी फीचर से लैस है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश का यह पहला इवेंट है जिसमें एक ही दिन में 51 थ्री एक्सओ गाड़ियों की चाबी सौंपी जा रही है। इसके पूर्व 26 मई 2024 को भी स्टार ग्रुप ने 101 गाड़ियों की डिलेवरी कर एक रिकार्ड बनाया था। पे्रसमीट में एक सवाल का जवाब देते हुए श्री कुमार ने कहा कि स्पेस, ग्राउंड क्लियरेंस व स्पीड के मामले में नम्बर एक का तमगा हासिल कर रही एक्सयूवी थ्रीएक्सओ का लुक उपभोक्ताआें को लुभा रहा है। सेफ्टी फीचर व समुन्नत तकनीक से लैस एक्सयूवी 3 एक्स ओ रेवेक्स कार को बेहद किफायती व फायदेमंद बताते हुए वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार ने कहा कि े सुरक्षा फीचर्स, आकर्षक डिजाइन, माइलेज व मजबूती के चलते एक्सयूवी 3 एक्स ओ रेवेक्स देश के ग्राहकों की पहली पसंद बनने जा रही है, जिसकी झलक आज चाबी सौंपने के दौरान सतना के उपभोक्ताओ ने दिखा दी है।
75 साल की कम्पनी, चार दशक का साथ
महिन्द्रा के वाइस प्रेसीडेंट पवन कुमार ने बताया कि महिन्द्रा पिछले 75 सालों से देश के वाहन पे्रमियों के बीच भरोसेमंद बनी हुई है, जबकि स्टार ग्रुप 40 सालों से कम्पनी के नार्म्स का पालन करते हुए उपभोक्ताआें के बीच विश्वसनीय बना हुआ है। उन्होने कहा कि सतना के उपभोक्ताओं ने जिस प्रकार का उत्साह दिखाया है उसे देखकर गर्व महसूस हो रहा है। वाइस प्रेसिडेंट श्री कुमार ने इस दौरान महिंद्रा के अधिकृत डीलर स्टार ग्रुप द्वारा प्रदान की जा रही कस्टमर सर्विस को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि स्टार ग्रुप ने जिस प्रकार से कंपनी के नियमों और रीतियों का पालन करते हुए ग्राहकों की संतुष्टि का ख्याल रखा है, वह प्रशंसनीय है। इस दौरान जानकारी दी गई कि रेवेक्स के तीन मॉडल आए हैं जो हर प्रकार के सुरक्षा इंतजामों से लैश हैं।
चेयरमैन ने जताया आभार
इस अवसर पर स्टार ग्रु्रप के चेयरमैन रमेश सिंह ने महिन्द्रा कम्पनी की ओर से कार्यक्रम में शिरकत करने आए कम्पनी पदाधिकारियों, शहर के गणमान्य अतिथियों व ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि स्टार ग्रुप की यह यात्रा आपके विश्वास से ही संभव हो सकी है। चेयरमैन श्री सिंह ने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि स्टार ग्रुप का नए सर्विस सेंटर खोलने व 'ग्राहक सेवा' का संकल्प सदैव जारी रहेगा।
It was a marvelous Event ,I witnessed it 1st hand.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।