मैहर बायपास पर 31.15 करोड़ रुपये की लागत से इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) तैयार हो चुका है। हालांकि बस ऑपरेटर इसे अपनाने से कतरा रहे हैं। परमिट दूरी, टैक्स स्लैब, दफ्तर की जगह और अन्य सुविधाओं की कमी को बड़ी अड़चन बताया जा रहा है। 25 सितंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक कर समस्या का हल खोजने की कोशिश होगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर बाईपास में 31.15 करोड़ रुपए की लागत से इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन फिलहाल जिले के बस आॅपरेटर नवनिर्मित बस स्टैंड में जाने को तैयार नहीं हैं। इसी को लेकर आगामी 25 सितम्बर को कलेक्टर द्वारा बस आॅपरेटरों के साथ एक बैठक कर समस्या का समाधान निकालने की पहल की गई है। फिलहाल बस आॅपरेटरों के तर्कों को माने तो बगैर मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव किए अथवा बसों के परमिट की दूरी व टैक्स स्लैब में बगैर बदलाव के नए बस स्टैंड से बसों का संचालन संभव होता नहीं दिख रहा है।
बड़े बदलाव करने होेंगे : गौतम
बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर प्रशासन और बस आॅपरेटरों के बीच चल रही खींचतान पर बस आॅनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमलेश गौतम का दावा है कि फिलहाल नए बस स्टैंड से बसों का संचालन संभव नहीं है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि बसों के परमिट की एक निश्चित टाइमिंग होती है और उसी टाइमिंग के हिसाब से बसों का संचालन होता है तथा दूरी के हिसाब से टैक्स निर्धारित किया जाता है। नए बस स्टैंड से बसों के संचालन से परमिट की दूरी व टैक्स के स्लैब में बदलाव करना होगा। और यह बदलाव नगर निगम और जिला प्रशासन के वश की बात नहीं है। नियमों में परिवर्तन कर रही बदलाव किए जा सकते हैं।
हर साल लगभग 54 लाख की वसूली
बस आॅनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमलेश गौतम ने बसों के परमिट की दूरी व टैक्स के अलावा नए बस स्टैंड से बसों के संचालन में आने वाली अन्य व्यवहारिक दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि नए बस स्टैंड में बस आॅपरेटरों के लिए न तो कोई आफिस की जगह दी गई है और न ही अन्य सुविधाएं, बस आॅपरेटर बैठेंगे कहां? उन्होंने कहा कि ओपन टेंडर कर व्यवसाइयों के लिए रास्ते खोल दिए गए हैं। जब स्टैंड में दुकानें नहीं मिलेंगी तो बस आॅपरेटर कहां से अपनी बसों का संचालन करेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुराने बस स्टैंड में नगर निगम द्वारा सालाना 54 लाख रुपए के राजस्व की वसूली की जा रही है। श्री गौतम ने बताया कि लगभग 500 बसों का संचालन प्रतिदिन बस स्टैंड से होता है और 30 रुपए की वसूली निगम द्वारा प्रति बस से की जाती है जो रोजाना 15 हजार रुपए होती है। यही वसूली नए बस स्टैंड से होगी पर बस आॅपरेटरों के लिए फिलहाल सुविधाएं कुछ नहीं हैं ऐसे में नए स्टैंड से बसों का संचालन संभव नहीं है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 25 को
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सतना-मैहर बायपास पर नया (आईएसबीटी) बस स्टैंड तैयार हो चुका है जिसको शीघ्र प्रारंभ किया जाना है। पुराना बस स्टैंड को नए (आईएसबीटी) बस स्टैंड में शिफ्ट में किया जायेगा। इस कार्य के लिए सुझाव एवं अन्य विषयों पर चर्चा और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 25 सितंबर को प्रात: 10.45 बजे से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में अध्यक्ष जिला बस आनर्स एसोसिएशन, जिम्मेवार सदस्यों एवं अपने महत्वपूर्ण सुझावों के साथ उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।