×

Bigg Boss 19: मालती चाहर के सपोर्ट में उतरे Team India के क्रिकेटर, 'टिकट टू फिनाले' टास्क में ट्विस्ट

बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली मालती चाहर (क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन) को अब युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, अर्शदीप सिंह जैसे टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों का समर्थन मिल रहा है। इस बीच, 'टिकट टू फिनाले' टास्क में एक बड़ा ट्विस्ट आया, जहां घरवालों ने मालती का भाग्य तय किया। जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट।

By: Ajay Tiwari

Nov 28, 20253:48 PM

view14

view0

Bigg Boss 19: मालती चाहर के सपोर्ट में उतरे Team India के क्रिकेटर, 'टिकट टू फिनाले' टास्क में ट्विस्ट

मुंबई. एंटरटेंमेंट डेस्क

रियलिटी शो बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वालीं मालती चाहर इन दिनों सुर्खियों में हैं। मालती चाहर भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और राहुल चाहर की चचेरी बहन हैं। शो के बाहर उनके दोनों भाई लगातार उन्हें समर्थन दे रहे हैं और उन्हें फाइनल तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अब इस सपोर्ट अभियान में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं।

कई बड़े क्रिकेटर्स ने दिखाया समर्थन

मालती चाहर शुरुआत से ही अपने बेबाक और स्पष्टवादी अंदाज के कारण दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी पहले मालती को सपोर्ट किया था। अब, भारतीय क्रिकेट टीम के कई सितारे खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं। मालती चाहर को समर्थन देने वाले प्रमुख खिलाड़ियों की बात करें तो  युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, नमन धीर, खलील अहमद, वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई का नाम है। इतने बड़े क्रिकेटरों का समर्थन मिलना निश्चित रूप से मालती के फैनबेस को मजबूत करेगा और उन्हें 'टिकट टू फिनाले' की दौड़ में आगे बढ़ाएगा।

टिकट टू फिनाले टास्क में बड़ा ट्विस्ट

शो के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, बहुप्रतीक्षित 'टिकट टू फिनाले' टास्क में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस ने घरवालों को याद दिलाया कि मालती चाहर और शहबाज बदेशा ही एकमात्र ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो वाइल्ड कार्ड के रूप में आए हैं, जबकि बाकी सभी 13 हफ्तों से घर में मौजूद हैं। इसके बाद बिग बॉस ने घोषणा की कि घरवाले वाइल्ड कार्ड्स का भाग्य तय करेंगे। कंटेस्टेंट्स को यह फैसला लेना था कि मालती और शहबाज को 'टिकट टू फिनाले' टास्क में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए या नहीं। आखिरकार, हुए मतदान में 4-2 के बहुमत से यह फैसला वाइल्ड कार्ड्स के पक्ष में गया, जिससे मालती और शहबाज अब फाइनल की तरफ कदम बढ़ा सकेंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' यूट्यूब से हटा, अश्लीलता के आरोप में NHRC का एक्शन

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' यूट्यूब से हटा, अश्लीलता के आरोप में NHRC का एक्शन

Nora Fatehi-Sanjay Dutt Song Controversy: अश्लीलता और विवाद के चलते यूट्यूब से हटा 'सरके चुनर तेरी' का हिंदी वर्जन। NHRC के नोटिस के बाद हुई बड़ी कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20264:43 PM

सलमान की ‘गलवान’ का बदला नाम... अब मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस

सलमान की ‘गलवान’ का बदला नाम... अब मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म बैटल आफ गलवान का नाम बदल गया है। सलमान की फिल्म अब मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने आफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है।

Loading...

Mar 16, 20262:49 PM

राजपाल यादव का खुलासा: 'भूत बंगला' में अक्षय और परेश रावल के साथ जमेगी महफ़िल

राजपाल यादव का खुलासा: 'भूत बंगला' में अक्षय और परेश रावल के साथ जमेगी महफ़िल

अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर अपना उत्साह साझा किया। जानें अक्षय कुमार संग उनके रिश्ते, असरानी की यादें और क्यों उन्होंने कहा कि उनकी बायोपिक बनाना आसान नहीं है।

Loading...

Mar 15, 20265:28 PM

मोनालिसा-फरमान की शादी पर कानूनी संकट? 17 या 18 की उम्र के फेर में फंसा मामला

मोनालिसा-फरमान की शादी पर कानूनी संकट? 17 या 18 की उम्र के फेर में फंसा मामला

सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा और फरमान खान की शादी पर बढ़ा सस्पेंस। क्या 18 साल से कम है उम्र? पिता के दावों और कानूनी चुनौतियों पर विस्तृत रिपोर्ट।

Loading...

Mar 13, 20264:05 PM

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी; लव जिहाद के आरोपों पर दी सफाई

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी; लव जिहाद के आरोपों पर दी सफाई

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम एक्टर फरमान संग हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' बताया, वहीं मोनालिसा ने कहा- धर्म नहीं बदला।

Loading...

Mar 12, 20263:39 PM