फुटबॉल दिग्गज लियोनल मेसी का सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जोरदार स्वागत हुआ। ICC चेयरमैन जय शाह ने उन्हें T20 वर्ल्ड कप का इन्विटेशनल टिकट और ऑटोग्राफ वाला बैट भेंट किया।

फुटबॉल दिग्गज लियोनल मेसी का सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे.
विश्व फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी का सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने मेसी को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए विशेष इन्विटेशनल टिकट भेंट किया।
सम्मान समारोह के दौरान, जय शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री (CM) रेखा गुप्ता की उपस्थिति में अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भी उपहार स्वरूप प्रदान की। इसके अलावा, शाह ने मेसी को क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों के हस्ताक्षरों वाला एक विशेष बैट भी भेंट किया, जो क्रिकेट और फुटबॉल के बीच एक यादगार जुड़ाव को दर्शाता है।
सम्मान के बाद, मेसी ने स्टेडियम में मौजूद अपने हज़ारों उत्साहित प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ मिलकर किक मारकर फैंस को फुटबॉल दी। इस दौरान उनकी एक दमदार किक स्टेडियम की दूसरी मंजिल तक जा पहुँची। इसके बाद, मेसी ने मैदान पर बच्चों के साथ थोड़ी देर फुटबॉल भी खेला, जिससे वहां का माहौल पूरी तरह खुशनुमा हो गया।
मेसी को देखने के लिए स्टेडियम के बाहर सुबह से ही फैंस की भारी भीड़ जमा थी। दरअसल, मेसी को सुबह ही राष्ट्रीय राजधानी पहुँच जाना था, लेकिन दिल्ली और उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण उनकी उड़ान को रोक दिया गया। इस व्यवधान की वजह से उन्हें कुछ देर के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा, जिसके बाद वह दिल्ली पहुँचे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।
मेडिकल साइंस की दुनिया से एक बेहद राहत देने वाली खबर सामने आई है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।