सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2 साल की उपलब्धियों में नक्सलवाद पर पूर्ण नियंत्रण, 800 करोड़ की शिप्रा शुद्धिकरण योजना और इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास को प्रमुख बताया। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राइवेट से अधिक वेतन देने की घोषणा।

डॉ मोहन यादव, सीएम मप्र
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 13 दिसंबर को अपने दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को साझा किया और ‘विकास और सेवा के दो वर्ष’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को सबसे बड़ी चुनौती बताया, खासकर छत्तीसगढ़ से लगे मंडला, बालाघाट और डिंडोरी क्षेत्रों में नक्सलवाद की समस्या को। उन्होंने उस दौर को याद किया जब ये इलाके समानांतर सत्ता, समानांतर कोर्ट और समानांतर थानों से प्रभावित थे, और पुलिसकर्मियों की हत्या जैसी दुखद घटनाएं होती थीं।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय की गई डेडलाइन और पुलिस अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आज नक्सली समस्या खत्म करना प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए जवानों और आम नागरिकों के बलिदान को सलाम किया और सिस्टम को इतना मजबूत बनाने की बात कही ताकि यह समस्या दोबारा न पनप सके।
नक्सलवाद का खात्मा: मंडला, बालाघाट और डिंडोरी से नक्सली समस्या को खत्म करना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि।
शिप्रा नदी शुद्धिकरण: उज्जैन में सिंहस्थ के लिए शिप्रा नदी में स्नान सुनिश्चित करने हेतु ₹800 करोड़ की योजना।
स्वास्थ्य में वेतन वृद्धि: एक्सपर्ट डॉक्टरों को आकर्षित करने के लिए प्राइवेट सेक्टर से ज्यादा वेतन देने की घोषणा।
शहरी विकास: इंदौर, उज्जैन, भोपाल सहित 5 शहरों को मेट्रोपॉलिटन सिटी घोषित; इंदौर/भोपाल मेट्रो का परिचालन जल्द।
नदी जोड़ो अभियान और धार्मिक स्थलों का विकास
मुख्यमंत्री ने नदी जोड़ो अभियान को सिंचाई के रकबे में तेजी से वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी को राजस्थान और मध्य प्रदेश में परस्पर सौहार्द के तहत जोड़ने की योजना से दोनों राज्यों को मिलने वाली राहत का जिक्र किया।
धार्मिक विकास पर बोलते हुए सीएम ने बताया कि उज्जैन की शिप्रा नदी में स्नान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 800 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है, जिससे आगामी सिंहस्थ में साधु-संत शिप्रा के जल से स्नान कर सकेंगे। इसके अलावा, गंभीर और खान नदी को टनल बनाकर जोड़ने का राज्य के अंदर नदी जोड़ो अभियान भी शुरू किया गया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए सीएम ने बड़ा बयान दिया: "हम प्राइवेट सेक्टर से ज्यादा वेतन देकर एक्सपर्ट डॉक्टरों को सरकारी सेवाओं में आगे लाएंगे।" उन्होंने कहा कि तेज गति से खुल रहे मेडिकल कॉलेजों के लिए मैनपॉवर आवश्यक है।
शहरी विकास को गति देने के लिए, सरकार ने मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 को मंजूरी दी है, जिसके तहत इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन सिटी घोषित किया गया है। इंदौर-उज्जैन-देवास-धार और भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा को दो बड़े मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। इंदौर मेट्रो का परिचालन मई 2025 और भोपाल मेट्रो का परिचालन दिसंबर 2025 में शुरू होगा।
अन्य प्रमुख उपलब्धियों में भोपाल गैस त्रासदी के कचरे का निष्पादन, इंदौर की हुकुम चंद मिल के उलझे मामले का निराकरण, सागर में खाद का कारखाना शुरू करना और भोपाल में जीआईएस सुविधा लागू करना शामिल है।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सरकार के दो साल के कार्यकाल को दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि विकास और विरासत दोनों पर विशेष ध्यान दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इन दो वर्षों को अच्छे शासन, पारदर्शिता और त्वरित निर्णयों के लिए जाना बताया। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएस अनुराग जैन की अनुपस्थिति पर मीडिया के सवाल का जवाब हल्के-फुल्के अंदाज में देते हुए कहा कि "मैं थोड़ा टेढ़ा आदमी हूं। मैं यहां बैठा हूं, सीएस वल्लभ भवन में बैठे हैं।" सीएम द्वारा दो बार डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को गृह मंत्री बोल जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसके मायने भी निकाले जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना और मैहर में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 4260 सीटों पर 6592 आवेदन आए। पहले चरण में 2738 बच्चे बाहर हो गए, जिससे शिक्षा के अधिकार की पहुंच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में जवारा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। 9 लोग घायल हुए, कुछ गंभीर हैं। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
सतना जिले में झूरी नदी के पुनर्जीवन के लिए 5 करोड़ की योजना पर काम जारी है। 131 चेकडैम और अन्य संरचनाओं से जल संरक्षण बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।
सतना और मैहर में रक्तदान अभियान के तहत एक दिन में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। ब्लड बैंक में कमी के बीच यह पहल मरीजों के लिए राहत बनी और समाज में जागरूकता भी बढ़ी।
सतना के गोदामों में भंडारित 500 मीट्रिक टन चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों ने सैंपलिंग कर जांच शुरू की, जिससे अनसेफ या नॉन इडेबल होने की स्थिति स्पष्ट होगी।
कांग्रेस देशभर के अल्पसंख्यकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है। ये पहली बार है कि कांग्रेस ने माइनोरिटीज से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अलग से एडवायजरी काउंसिल का गठन किया है। साठ सदस्यीय इस समिति में तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे पार्टी के दिग्गत नेता हैं।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में आज यानी शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बिलियापानी घाट पर बड़वानी से सेमलेट जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए।
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।