भोपाल के हमीदिया अस्पताल में चौंकाने वाली घटना; मॉर्चुरी के पास कचरे के ढेर से दो अधजले नवजात बच्चों के शव बरामद। पुलिस ने अवैध संबंध और अस्पताल की लापरवाही सहित सभी पहलुओं पर जाँच शुरू की।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल परिसर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर स्थित मॉर्चुरी (शवगृह) के पास एक पुरानी पानी की टंकी के पास से फेंके गए कचरे के ढेर में दो नवजात बच्चों के अधजले शव बरामद हुए हैं।
कचरे के ढेर में अचानक आग लगने और दमकल द्वारा आग बुझाने के बाद यह भयावह खुलासा हुआ। आग बुझने के बाद जब टंकी के पास जाँच की गई, तो जली हुई प्लास्टिक और पन्नियों के साथ नवजातों के अधजले शव मिले। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को उजागर किया है।
कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर गहराई से जाँच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि क्या शवों को अस्पताल से फेंक दिया गया था, या किसी महिला/युवती ने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए जन्म देने के बाद नवजातों को कचरे में फेंका था।

बरामदगी: शव पुरानी पानी की टंकी के पास फेंके गए मेडिकल वेस्ट और अन्य कचरे के ढेर से मिले।
सबूत: पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए सैंपल एकत्र किए हैं ताकि हर एंगल से मामले की तह तक पहुँचा जा सके।
पोस्टमॉर्टम: गुरुवार को हमीदिया अस्पताल के पाँच डॉक्टरों के दल ने शवों का पोस्टमार्टम किया है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
घटनास्थल से अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक बेडशीट और कुछ मेडिकल वेस्ट भी बरामद हुआ है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को बेडशीट में लपेटकर फेंका गया होगा। पुलिस ने मॉर्चुरी रूम में तैनात कर्मचारियों और डॉक्टरों से भी पूछताछ की है। इस पूरे घटनाक्रम ने हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है ताकि इस अमानवीय कृत्य के पीछे के जिम्मेदार लोगों और कारणों का पता लगाया जा सके।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह