सतना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय 25 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। लापरवाही से हुआ हादसा यात्रियों को झकझोर गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एक पल की जल्दबाजी ने एक होनहार छात्रा की जिÞंदगी छीन ली। बुधवार तड़के सतना रेलवे स्टेशन पर लापरवाही और जोखिम भरे कदम का भयावह अंजाम सामने आया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही युवती पटरी पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 4.25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुआ, जिसने वहां मौजूद यात्रियों को सन्न कर दिया। रेल पुलिस के मुताबिक गाड़ी संख्या 22670 पटना-एर्नाकु लम एक्सप्रेस से रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के लालगांव निवासी 25 वर्षीय अंजलि साकेत ,पिता चंद्रमणि साकेत एनार्कुलम में परीक्षा देने के लिए जाना था। बताया गया कि छात्रा ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंची, लेकिन ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो चुकी थी। ट्रेन छूटती देख अंजलि ने दौड़ लगाई और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। यहीं एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हुई। संतुलन बिगड़ते ही वह सीधे ट्रेन के नीचे जा गिरी। ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के शोर मचाने पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अंजलि को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
7 घंटे बाद पहचान
हादसे के बाद मृतक छात्रा की पहचान तुरंत नहीं हो सकी। लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को उसके मोबाइल से सतना से एनार्कुलम का आॅनलाइन टिकट मिला। मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद दोपहर में परिवार सतना पहुंचा।
फाइनल ईयर की छात्रा
जीआरपी ने बताया कि अंजलि एमए फाइनल ईयर की छात्रा थी और रीवा के शासकीय कॉलेज में अध्ययनरत थी। वह परीक्षा देने के लिए एनार्कुलम जा रही थी, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही जिंदगी की दौड़ थम गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।