मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में भवन विकास निगम के PMS 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया और इंजीनियर्स को आधुनिक विश्वकर्मा बताया। जानें निर्माण क्षेत्र के नए संकल्प और समझौतों के बारे में।

क्षमता संवर्धन कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्माण क्षेत्र में एक नई क्रांति का आह्वान करते हुए कहा है कि भवन निर्माण केवल ईंट और पत्थर का जोड़ नहीं, बल्कि एक अभिनव कला है। भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित लोक निर्माण विभाग (PWD) और मध्य प्रदेश भवन विकास निगम की एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अब निर्माण कार्यों में कन्सेप्चुअल और क्वालिटेटिव एप्रोच (वैचारिक और गुणवत्तापूर्ण दृष्टिकोण) अपनाना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित अभियंताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें "साक्षात् भगवान विश्वकर्मा का अवतार" बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में लोक निर्माण विभाग ने अपनी कार्यशैली से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। सांदीपनी विद्यालय जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स और प्रदेश भर में सड़क, पुल व स्टेडियम का जाल बिछाने में इंजीनियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि बदलते समय की तकनीकों के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए इस तरह की प्रशिक्षण कार्यशालाएं अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाग को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए:
PMS 2.0 पोर्टल लाँच: भवन विकास निगम के 'प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम 2.0' का शुभारंभ किया गया, जो परियोजनाओं के डिजिटल प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगा।
ब्रोशर व मैनुअल का विमोचन: म.प्र. भवन विकास निगम के ब्रोशर और पुस्तकों के मैनुअल के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी की प्रशिक्षण कार्ययोजना 2026-27 का भी विमोचन हुआ।
मास्टर प्लान: रोड नेटवर्क मास्टर प्लान और बजट मॉड्यूल के साथ न्यूज़ लेटर का प्रकाशन किया गया।
प्रदेश में निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश शासन ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ 4 एमओयू (MoU) किए हैं।
केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI), नई दिल्ली
भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (IAHE), नई दिल्ली
आईआईटी मुंबई (IIT Bombay)
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA), भोपाल
इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ESCI), हैदराबाद
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि विभाग अब ग्रीन बिल्डिंग मानकों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले भवनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। इसके अलावा, ट्री शिफ्टिंग (वृक्ष प्रत्यारोपण) के लिए भी जल्द एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग में 293 नए इंजीनियर्स की भर्ती को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, श्री सुखबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश का गांव-गांव सड़कों से जोड़ा जा रहा है। कार्यशाला में करीब 2000 से अधिक अभियंता और तकनीकी अधिकारी शामिल हुए, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक निर्माण तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।