चित्रकूट में लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर है, जिससे रामघाट और भरतघाट जैसे प्रमुख स्थल डूब गए हैं। छतरपुर में बाढ़ में फंसे परिवार को 10 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया। दतिया में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हुई। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से हालात गंभीर हैं।

मप्र में अब आफत की बारिश: छतरपुर में बाढ़ में फंसा परिवार, 10 घंटे बाद रेस्क्यू
भोपाल/ सतना, स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। शनिवार को चित्रकूट, सतना, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, शिवपुरी, सागर, समेत कई जिलों में बारिश का दौर चलता रहा। छतरपुर जिले में सबसे ज्यादा पानी गिरा। छतरपुर में राजनगर तहसील के ग्राम दिदोनिया में एक परिवार के 5 लोग बन्ने नदी में फंसे गए थे। ये लोग खेत में झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अचानक पानी बढ़ गया। करीब 10 घंटे बाद उनका रेस्क्यू किया जा सका।
धार्मिक नगरी चित्रकूट में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते मां मंदाकिनी ने अपनी सीमाएं तोड़ कर नगर में प्रवेश कर लिया है। मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ने से चित्रकूट में 2003 की तरह के हालात पैदा हो गए हैं। रामघाट - भरतघाट समेत सभी प्रमुख घाट डूब गए हैं। बाढ़ का पानी पुरानी लंका तिराहा और एमपीटी तिराहा तक पहुंच गया है। मंदाकिनी नदी का जल नगर में आने की वजह से चित्रकूट में बाढ जैसे हालातों को देखते हुए सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाढ़ से निपटने के सभी उपाय करने के निर्देश दिए।
नाव से लोगों को सुरक्षित निकाला गया
लगातार बारिश की वजह से मंदाकिनी की जल स्तर बरसात की शुरूआत में ही 2016 से भी अधिक बढ़ गया है। 140 मिमी के ऊपर मंदाकिनी में पानी आने से चित्रकूट पूरी तरह से ब्लाक हो गया है। एमपीटी नगर में लोगों के डूबने के बराबर रोड में पानी है। पुरानी लंका और कामदगिरी परिक्रमा मार्ग में हालात यह हैं कि नाव चलानी पड़ रही है और लोगों को नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।
दतिया में तालाब में डूबी 3 बच्चियां एक को बचाया
दतिया जिले के इंदरगढ़ में निमार्णाधीन तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। चार बच्चियां खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंचीं और नहाने के दौरान गहराई में चली गईं। इसमें तीन की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया। मृत बच्चियों की पहचान टीना आदिवासी (15), नताशा आदिवासी (10) और अरुणा आदिवासी (6) के रूप में हुई है। इससे पहले शुक्रवार को सिवनी, छतरपुर, उमरिया, कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। सिवनी में 9 घंटे में ही साढ़े 6 इंच पानी गिर गया। 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को 10 जिलों में अति भारी और 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पर्यटक फंसे, वाहन डूबे
बताया जाता है कि मंदाकिनी का जल नगर में आने की वजह से होटलों और घरों में पानी समा गया है। जिस वजह से कई पर्यटक और श्रद्धालु चित्रकूट में फंस गए हैं। यहां तक कि दो दर्जन के आसपास चार पहिया वाहन भी मंदाकिनी के बढते जल स्तर में डूब गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।