MP में BJP 25 जून को मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस': आपातकाल की 50वीं बरसी पर कार्यक्रम

मध्य प्रदेश भाजपा 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाएगी। सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल समेत कई नेता हर जिले में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानें 'आपातकाल काले अध्याय के 50 वर्ष' पर क्या हैं बीजेपी के आयोजन और उद्देश्य।

By: Ajay Tiwari

Jun 22, 20255:39 PM

view19

view0

MP में BJP 25 जून को मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस': आपातकाल की 50वीं बरसी पर कार्यक्रम

  • 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' 

  • BJP हर जिले में करेगी कार्यक्रम

भोपाल, स्टार समाचार वेब

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में आगामी 25 जून को देश में लगाए गए आपातकाल की 50वीं बरसी को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाएगी। इस कार्यक्रम का शीर्षक 'आपातकाल काले अध्याय के 50 वर्ष' रहेगा। इस दिन प्रदेश के हर जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश के मंत्री शामिल होंगे।भोपाल और इंदौर में बड़े आयोजन

कार्यक्रम संयोजक और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहाँ उनके साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे। इन आयोजनों की तैयारियों को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर जारी है।

आपातकाल के 'काले अध्याय' पर फोकस

सांसद आलोक शर्मा ने जोर देकर कहा कि 25 जून 1975 को संविधान की हत्या हुई थी और यह दिन आपातकाल का काला अध्याय है। भाजपा इस दिन सभी जिलों में प्रदर्शनी लगाएगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के दमन के बारे में जागरूक करना है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बैंक पर बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से बैंक सेक्टर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, मप्र वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही सभी सरकारी लेनदेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Loading...

Mar 28, 202612:06 PM

मध्यप्रदेश: एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदी... सरकार तय करेगी लिमिट

मध्यप्रदेश: एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदी... सरकार तय करेगी लिमिट

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 लाख टन अधिक है। खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल 40 का बोनस भी मिलेगा।

Loading...

Mar 28, 202611:40 AM

मध्यप्रदेश: अब कोई अधिकारी नहीं रोकेगा फाइल... दस दिन में करना होगा निपटारा

मध्यप्रदेश: अब कोई अधिकारी नहीं रोकेगा फाइल... दस दिन में करना होगा निपटारा

मध्यप्रदेश में अब मंत्रियों, विधायक औ सांसदों को अपनी फाइल की प्रगति के लिए बाबू और अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने मनमानी पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसमें सबके दायित्व को स्पष्ट किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर कोई असमंजस की स्थिति ना रहे।

Loading...

Mar 28, 202611:07 AM

मध्यप्रदेश: चालक की लापरवाही से पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल

मध्यप्रदेश: चालक की लापरवाही से पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में आज यानी शनिवार सुबह निजी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी।

Loading...

Mar 28, 202610:44 AM

मध्यप्रदेश: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघिन को यूरिया खिला कर मार डाला 

मध्यप्रदेश: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघिन को यूरिया खिला कर मार डाला 

मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। चार साल की एक बाघिन को यूरिया खिला कर मारा डाला और उसके शव को दफना दिया। दरअलस, बाघिन के गले में लगा रेडियो कॉलर दो दिन से सिग्नल नहीं दे रहा था।

Loading...

Mar 28, 202610:34 AM