मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट संवाद में बताया कि MP देश का पहला राज्य होगा जो रोलिंग बजट लाएगा। जानें 2047 तक 250 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का रोडमैप और विशेषज्ञों के सुझाव।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की आर्थिक दिशा और दशा तय करने के लिए सोमवार को राजधानी भोपाल में 'बजट संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश आगामी तीन वर्षों के लिए रोलिंग बजट (Rolling Budget) तैयार करने की पहल करेगा। ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य बनेगा।
डिप्टी सीएम देवड़ा ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य बजट को केवल आंकड़ों का मायाजाल न बनाकर इसे आम जनता की उम्मीदों का दस्तावेज बनाना है। उन्होंने बताया कि बजट प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ई-मेल, वेबसाइट और अन्य माध्यमों से 945 सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन्हें नीति निर्धारण में शामिल किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का खाका पेश किया उन्होंने बताया कि वर्ष 2029 तक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को ₹27.2 लाख करोड़ और वर्ष 2047 तक ₹250 लाख करोड़ से अधिक करने का संकल्प। वर्ष 2025-26 के लिए ₹82,513 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो अब तक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। आगामी बजट में कृषि और किसानों को केंद्र में रखा जाएगा ताकि सब्सिडी पर निर्भरता कम हो और किसानों की शुद्ध आय में वृद्धि हो।
बजट संवाद के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपनी राय साझा की....
कृषि में तकनीक (ड्रोन आचार्य भक्तराज): खेती में ड्रोन तकनीक के उपयोग और 'सेवा वाउचर' के जरिए किसानों को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया।
कला और संस्कृति (अभिनेता राजीव वर्मा): मध्य प्रदेश में नए नाट्य गृहों के निर्माण, सभागृहों का किराया कम करने और मनोरंजन कर से राहत देने की मांग की।
महिला सशक्तिकरण (आरबीआई और निकोर फाउंडेशन): महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि 'क्रिएटर' बनाने और जेंडर बजट में 'केयर इकोनॉमी' को शामिल करने पर जोर दिया गया।
युवा और कौशल (आशुतोष सिंह ठाकुर): नेशनल यूथ पॉलिसी के अनुरूप युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग और उच्च शिक्षा में अलग बजट प्रावधान का सुझाव दिया।
औद्योगिक विकास (सिद्धार्थ चतुर्वेदी व अन्य): डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर निर्माण, आईटी हब और लॉजिस्टिक क्लस्टर्स को बढ़ावा देने की बात कही गई।
वित्त सचिव लोकेश कुमार जाटव ने आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उन्हें यथोचित स्थान दिया जाएगा। नाबार्ड और आरबीआई के अधिकारियों ने भी इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट और एमएसएमई (MSME) क्लस्टर्स को मजबूत करने की सलाह दी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और विकास में भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। एक राज्य, एक पीढ़ी, एक संकल्प की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार युवा शामिल हुए।
रतहरा-चोरहटा सड़क पर पहली बारिश के बाद कई हिस्सों में धंसाव और क्षति सामने आई। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रीवा के गोविंदगढ़ में तीन माह पहले लापता युवक का शव कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
रीवा-मऊगंज एमडी ड्रग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में विस्फोटक वाहनों से केमिकल सप्लाई के संकेत मिले हैं। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में निलंबित उपयंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि सबूत अदालत में पेश करने का दावा किया गया।
मैहर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के बार-बार वॉशरूम जाने पर रीवा कमिश्नर ने शुगर जांच के निर्देश दिए। 49 अधिकारियों की जांच में 16 डायबिटीज पॉजिटिव मिले, जिससे स्वास्थ्य जांच की अहमियत उजागर हुई।
सतना-सेमरिया मार्ग पर पांच करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत अधूरी है। बरसात में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सरभंगा में बाघ शिकार मामले ने वन विभाग की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वनप्रहरी वाहन हटाने, निगरानी कमजोर होने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर जांच की मांग तेज हुई।
उमरिया में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवती को सीपीआर देकर जबलपुर रेफर किया गया।
सतना मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस शुरू हुआ। मुफ्त वाई-फाई, सेल्फ-बुकिंग कियोस्क, डिजिटल भुगतान, माय स्टाम्प और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के साथ डाक सेवाओं को नया स्वरूप मिला।