मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में बड़वाह-धामनोद 4-लेन मार्ग, आंगनवाड़ी पोषण 2.0 और जबलपुर विधि विश्वविद्यालय के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की गई। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई
भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला-बाल विकास, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि कैबिनेट ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए बड़वाह-धामनोद 4-लेन मार्ग (62.795 किमी) के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए 2,508 करोड़ 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना में 10 बायपास, 5 बड़े पुल, 23 मध्यम पुल और 12 VUP/SVUP बनाए जाएंगे। निर्माण लागत का 40% हिस्सा सड़क विकास निगम वहन करेगा, जबकि शेष 60% राशि आगामी 15 वर्षों में एन्युटी के रूप में दी जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना की निरंतरता को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब यह योजना वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक (16वें वित्त आयोग की अवधि) जारी रहेगी। इस योजना के तहत प्रदेश के 55 जिलों के 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषण आहार, शाला पूर्व शिक्षा और किशोरी बालिकाओं के लिए कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने मध्य प्रदेश धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जबलपुर के द्वितीय चरण के निर्माण हेतु 197 करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से विश्वविद्यालय परिसर में एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, कुलगुरु आवास और स्टाफ क्वार्टर्स का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में यहाँ 720 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि कुल स्वीकृत क्षमता 1,272 सीटों की है।
कृषि और मौसम विज्ञान को आधुनिक बनाने के लिए मंत्रिपरिषद ने WINDS (वेदर इंर्फोमेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम) कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इसके लिए 434 करोड़ 58 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना में प्रत्येक तहसील स्तर पर स्वचालित मौसम केंद्र (Weather Station) स्थापित होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्वचालित रेनगेज (Rain Gauge) लगाए जाएंगे। इससे प्राप्त सटीक आंकड़ों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन आसान होगा और किसानों को मौसम की सही जानकारी मिल सकेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।