MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के IAS-IPS अफसरों पर संपत्ति छिपाने और बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने सड़कों की हालत, सिंहस्थ भ्रष्टाचार और रोजगार पर भी सरकार को घेरा।

भोपाल, स्टार समाचार वेब.
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को प्रदेश के IAS और IPS अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने दावा किया कि कांग्रेस इन अधिकारियों की वैध और अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। उन्होंने मीडिया के सामने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले ये अधिकारी अब बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं।
पटवारी ने प्रदेश की सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि "सरकार को गड्ढों में डूबकर मर जाना चाहिए। मंत्रियों को जल समाधि ले लेनी चाहिए या फिर स्थायी समाधान खोजना चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री जनता का पैसा लूट रहे हैं और सड़कों की खराब हालत पर जवाबदेही स्वीकार करने के बजाय कह रहे हैं कि सड़कें हैं तो गड्ढे होते रहेंगे। पटवारी ने कहा कि एक भी मंत्री ऐसा नहीं है जो लूट के काम में शामिल न हो।
जीतू पटवारी ने जानकारी दी कि विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में एमपी सरकार के 52 कथित घोटालों पर विस्तार से चर्चा होगी और उन्हें विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सिंहस्थ मेले के लिए किए जा रहे कार्यों में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चहेती हैदराबाद और गुजरात की कंपनियों को सीधा टेंडर देने की योजना बना रही है।
पीसीसी चीफ ने वर्ष 2013 से अब तक दिए गए रोजगारों का मामला विधानसभा में उठाने की बात कही। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस रोजगार और भ्रष्टाचार पर एक श्वेत पत्र (White Paper) लाएगी और सरकार से भी इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। पटवारी ने इन्वेस्टर समिट का श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की।
पटवारी ने आरोप लगाया कि कलेक्टरों की भाषा-शैली एक अच्छे जनसेवक जैसी नहीं रह गई है। उन्होंने अशोकनगर कलेक्टर और एसपी के खिलाफ दर्ज हुई FIR के मामले में पारदर्शिता न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी विधायक इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा, पटवारी ने बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति न मिलने, आदिवासियों की एक लाख हेक्टेयर ज़मीन गैर-आदिवासियों को बेचे जाने, 'नल से जल' योजना में भ्रष्टाचार (नल से भ्रष्टाचार), और स्मार्ट मीटर को वसूली का ज़रिया बताए जाने जैसे कई अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने बीजेपी नेताओं की संपत्ति की जाँच की मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा हो जाए तो 80% लोग जेल चले जाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश में जगह-जगह सामूहिक योग किए गए। जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योग किया।
इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि-पूजन, 5657 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पीएम आवास योजना और कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों पर विस्तृत रिपोर्ट।
सीधी के खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिंगरौली की अमलोरी कोल माइंस में डंपर 100 फीट गहरी खाई में गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे ने खदानों में श्रमिक सुरक्षा और कार्यस्थल प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित परिवार पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तिरपाल और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। मुआवजा मिलने के बावजूद स्थायी पुनर्स्थापन और बुनियादी व्यवस्थाओं का इंतजार जारी है।
रीवा के सेमरिया स्थित पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के लिए आई किताबें और शैक्षणिक सामग्री कबाड़ में बेचने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जवाबदेही पर सवाल उठे हैं।
रीवा में प्रवर्तन निदेशालय ने चार प्रमुख संविदाकारों के घर और कार्यालयों पर छापेमार कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं, टेंडर भुगतान और कथित घोटालों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सतना के धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में बिना मीटर सीधे ट्रांसफॉर्मर से बिजली उपयोग का मामला सामने आया। बिजली विभाग की जांच में अवैध कनेक्शन पकड़े गए, जिससे निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हुए।
चित्रकूट में 36.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की गुणवत्ता जांच में खामियां मिलीं। कलेक्टर और प्राधिकरण अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी से जवाब तलब किया।
सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में अजगर का बच्चा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना ने अस्पताल की सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।