प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को SCO समिट में शामिल होने चीन जाएंगे। 2020 में गलवान झड़प के बाद यह उनकी पहली चीन यात्रा होगी। जानें दौरे का महत्व, जयशंकर की मुलाकात और ट्रंप की धमकियों का असर।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन जाएंगे। यह दौरा 2020 में गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प के बाद पीएम मोदी की पहली चीन यात्रा होगी। इससे पहले वह 2018 में चीन गए थे। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी छठी चीन यात्रा होगी।
चीन जाने से पहले, पीएम मोदी 30 अगस्त को जापान का दौरा करेंगे, जहाँ वह भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पिछले महीने, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन का दौरा किया था और राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जयशंकर ने सीमा पर तनाव कम करने, जल संसाधन डेटा साझा करने, व्यापार प्रतिबंधों और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात ने ही पीएम मोदी की चीन यात्रा का रोडमैप तैयार किया।
पीएम मोदी और शी जिनपिंग की आखिरी मुलाकात अक्टूबर 2024 में रूस के कजान शहर में ब्रिक्स समिट के दौरान हुई थी। उस समय दोनों नेताओं ने लगभग 50 मिनट तक द्विपक्षीय बातचीत की थी। मोदी ने जिनपिंग से कहा था कि "सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।"
पीएम मोदी की यह चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और हथियार खरीदने के लिए भारत पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। भारत, चीन के बाद रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।
बहराइच के कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली के पोल में उतरे करंट से 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद हमजा की मौत। घटना के बाद परिवार में मातम। पुलिस जांच में जुटी।
भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के उन छह सैनिकों के नामों का खुलासा किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। छह शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर रोल आफ आनर खंड में प्रकाशित किए गए हैं।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा भेजा। ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने एक चर्चा के दोरान बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना मुझे मिली है।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के केस में अक्सर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है। हालांकि, इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले बेहिसाब धन ने सबको चौंका दिया है। एसीबी द्वारा की गई छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट। ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज।
नासा 2030 तक ISS को प्रशांत महासागर के पॉइंट निमो में गिराने की तैयारी में है। जानिए इस डीऑर्बिट प्लान की पूरी प्रक्रिया और पर्यावरणविदों द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों के बारे में।
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की बैठक में विधायकों की भारी गैरमौजूदगी। क्या MVA का अंत नजदीक है? जानिए उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से क्या पूछा।
अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही। 1 की मौत, 4 लापता। वायुसेना और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
क्या पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का सबूत है? विदेश मंत्रालय के ताजा बयान और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के संदर्भ में जानें भारतीय नागरिकता के कानूनी दस्तावेज और नियम।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह