प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा और आरा की चुनावी सभाओं में RJD-कांग्रेस गठबंधन को निशाने पर लिया। PM मोदी ने CM पद की घोषणा पर 'कट्टा रखकर चोरी' का आरोप लगाया और कहा कि ये दल बिहार में जंगलराज और भ्रष्टाचार लाए हैं। उन्होंने सिख नरसंहार और छठ के अपमान का मुद्दा भी उठाया। पढ़ें NDA के विकास और रोजगार संकल्प की 5 बड़ी बातें।

नवादा/आरा. स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा और आरा की चुनावी सभाओं में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भीड़ देखकर विश्वास जताया कि बिहार में एक बार फिर NDA की सुशासन सरकार बनने जा रही है।
पीएम मोदी ने RJD और कांग्रेस के बीच चल रहे अंदरूनी झगड़े को उजागर करते हुए एक सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि नामांकन वापस लेने से पहले बिहार में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था, जहाँ कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि मुख्यमंत्री पद पर RJD के नेता का नाम हो।
PM मोदी ने कहा, "RJD ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर CM पद चोरी कर लिया। सिर पर कट्टा रखकर कांग्रेस से CM पद की घोषणा करवाई गई।"
उन्होंने चेतावनी दी कि दोनों दलों के बीच इतनी दुश्मनी बढ़ गई है कि चुनाव के बाद वे एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे, और ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।

'कट्टा-क्रूरता इनकी पहचान, नहीं ला सकते विकास'
पीएम मोदी ने RJD-कांग्रेस को 'विकसित बिहार' के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बताया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने बिहार पर लंबे समय तक राज किया, लेकिन सिर्फ विश्वासघात किया।
जहाँ कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहाँ कानून दम तोड़ देता है।
जहाँ RJD और कांग्रेस की कटुता बढ़ाने वाली राजनीति हो, वहाँ समाज में सद्भाव मुश्किल होता है।
जहाँ इनका कुशासन हो, वहाँ विकास का नामो-निशान नहीं होता।
जहाँ भ्रष्टाचार हो, वहाँ सामाजिक न्याय नहीं मिल सकता।
प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों से अपील की कि प्रदेश में जंगलराज वापस नहीं आना चाहिए, इसलिए फिर एक बार NDA सरकार जरूरी है।
छठ का अपमान और नरसंहार के दोषी: PM मोदी ने 2 नवंबर की तारीख का जिक्र करते हुए 1984 के सिख नरसंहार को याद दिलाया और कहा कि कांग्रेस आज भी इसके दोषियों को सम्मान दे रही है। उन्होंने RJD-कांग्रेस पर छठ पूजा का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार की माताएं-बहनें इस अपमान को नहीं भूलेंगी।
फिर एक बार NDA सरकार: उन्होंने जनता की भारी भीड़ देखकर स्पष्ट नारा दिया: "फिर एक बार सुशासन सरकार, फिर एक बार NDA सरकार।"
जमीन कब्जाने वाले नहीं करेंगे विकास: PM ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर RJD-कांग्रेस को घेरा और पूछा कि जिनका इतिहास जमीन कब्जाने और रेल लूटने का रहा है, वे बिहार का विकास कैसे करेंगे।
युवाओं के लिए 1 करोड़ रोजगार का संकल्प: PM मोदी ने कहा कि NDA सरकार का संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा और नाम करेगा। इसके लिए आने वाले वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने की घोषणा की गई है, जिसकी पूरी योजना जनता के सामने है।
महिला सशक्तिकरण पर जोर: उन्होंने 'नरेंद्र-नीतीश' की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं। कहा कि आवास योजना में घर के पेपर बहनों के नाम पर दिए गए, और 1.20 करोड़ बहनों के खाते में ₹10-10 हजार भेजकर उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।