9 अगस्त, शनिवार को 297 साल बाद रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है। जानें इस दुर्लभ संयोग का महत्व, राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और खरीदारी के लिए खास समय।

स्टार समाचार वेब. ज्योतिष डेस्क
इस साल का रक्षाबंधन पर्व बेहद खास होने जा रहा है। 9 अगस्त, शनिवार को 297 साल बाद योगों का ऐसा दुर्लभ महासंयोग बन रहा है, जो इस दिन को और भी शुभ बना रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे बहनें सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, श्रावणी पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग और शनि श्रवण योग का महासंयोग रहेगा। ये योग आमतौर पर एक साथ नहीं आते हैं। इसके अलावा, 297 साल बाद ऐसा हो रहा है कि आठ ग्रह ऐसी शुभ राशियों में विद्यमान हैं, जो सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली मानी जाती हैं।
यह दिन श्रावणी उपाकर्म और श्रावण पूजन के लिए भी बहुत श्रेष्ठ माना जा रहा है। इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना भी बेहद फलदायी होगा। सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वस्त्र और सौंदर्य उत्पाद जैसी चीजें खरीदना शुभ रहेगा।
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त:
सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक (शुभ)
दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक (चंचल)
दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक (लाभ)
दोपहर 3:00 से शाम 4:30 बजे तक (अमृत)
शाम 6:00 से 7:30 बजे तक (लाभ)
रात 9:00 से 10:30 बजे तक (शुभ)
श्रावण पूजन का मुहूर्त: ज्योतिर्विद पं. हरिहर पंड्या ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा पर सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक और दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक पूजन के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।
उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर तड़के 3 बजे भस्म आरती के दौरान सबसे पहले रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार कर पुजारी परिवार की महिलाएं उन्हें राखी बांधेंगी। इसके बाद सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की जाएगी और दिनभर भक्तों में प्रसाद बांटा जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए 16 अगस्त 2026 का दैनिक पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष की तिथि, हस्त/चित्रा नक्षत्र, साध्य योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी हिंदी में उपलब्ध है।
16 अगस्त का अंक ज्योतिष भविष्यफल जानें! मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
जानिए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 अगस्त के मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल यहाँ पढ़ें। जानिए स्वतंत्रता दिवस के दिन आपके मूलांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर जानिए मेष से मीन राशि तक का संपूर्ण राशिफल। पढ़ें नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य।
14 अगस्त 2026 शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ा संपूर्ण राशिफल।
14 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग में जानिए श्रावण शुक्ल द्वितीया तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की पूरी जानकारी।
13 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए यहाँ विस्तार से।