सीधी जिले की जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में मोबाइल खरीदी घोटाले के बाद अब मोबाइल रिचार्ज घोटाले का खुलासा हुआ है। दो साल में ग्राम पंचायतों ने 94.82 लाख से अधिक राशि मोबाइल रिचार्ज में खर्च कर दी।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले का जनपद पंचायत रामपुर नैकिन इन दिनों अपने मोबाइल खरीदी से लेकर सिम रिचार्ज कराने तक के घोटाले को लेकर पूरी तरह सुर्खियों में बना हुआ है ये घोटाले कोई छोटे-मोटे नहीं बल्कि करोड़ों रुपए के आसपास के सामने आ रहे हैं। जिले की जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के आए दिन नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। शासन के पांचवां वित्त व 15वां वित्त 15 प्रतिशत राशि का मनमानी तरीके से ग्राम पंचायतों द्वारा राशि का आहरण किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित 12 हजार की लगात से मोवाइल क्रय करना था किंतु ग्राम पंचायतों ने मनमानी तरीके से 30 हजार से 57 हजार तक का मोबाइल क्रय किया था, उसी मोबाइल को रिचार्ज कराने के लिए ग्राम पंचायतों ने दो वर्ष में 94 लाख 82 हजार 750 रुपए विधि इंटरप्राइजेज शारदा मोबाइल एवं अंश कम्प्यूटर के खातों में ग्राम पंचायत की राशि डाल दी।
बताया गया है कि पांचवा और 15 वां वित्त से ग्राम पंचायत के 15 प्रतिशत राशि पंचायत की व्यवस्था जैसे मोबाइल क्रय, मोबाइल रिचार्ज, भवनों की पुताई, स्टेशनरी, 15 अगस्त, 26 जनवरी के आयोजन में व्यय कर सकती थी। किंतु जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की ग्राम पंचायतों ने पांचवा व 15वां वित्त की राशि सबसे ज्यादा मोबाइल क्रय करने व मोबाइल रिचार्ज के नाम पर व्यय कर डाले।
ग्राम पंचायतों द्वारा मोबाइल की दुकानों, कम्प्यूटर की दुकानों से सेटिंग कर उनके खातों में मोबाइल खरीदी व मोवाइल रिचार्ज के नाम पर पैसा देकर दुकान संचालकों से नकद राशि प्राप्त कर लेते हैं।
ग्राम पंचायतों के द्वारा सबसे ज्यादा विधि इंटरप्राइजेज रामपुर नैकिन से मोबाइल रिचार्ज कराया गया है। जिसमें तितिरा शुक्लान 1 जून 25 को 5900, मौरा 26 मई 25 को 9800, उमरिहा 22 मई 25 को 18500, मौरा 28 अप्रैल 25 को 9450, चोभरा दिग्विजय सिंह 23 अप्रैल 25 को 3500, झांझ 22 अप्रैल 25 को 41 हजार, वेल्दह 19 अप्रैल 25 को 14500, कपुरी कोठार 16 अप्रैल 25 को 38800, हनुमानगढ़ 17 अप्रैल 25 को 15200, करीदिया 5 अप्रैल 25 को 12700, चकडौर 1 अप्रैल 25 को 3820, 20 मार्च 25 को 5500, ममदर 18 मार्च 25 को 49500, भितरी 14 फरवरी 25 को 13175, नैकिन 2 फरवरी 25 को 89500, इटहा 18 दिसंबर 24 को 10500, बडखरा 734 में 6 नवंबर 24 को 14250, अगहाल 5 अक्टूबर 24 को 11250, चोरगड़ी 4 नवंबर 24 की 16450, मुजडेर 12 अगस्त 24 को 9100, भितरी 3 सितंबर 24 को 8725, हनुमानगढ़ 12 अगस्त 24 को 15800, बेल्दह 7 जुलाई 24 को 9305, बहखरा 734 में 20 अक्टूबर 23 को 25 हजार, पिपरांव 29 फरवरी 25 18500, हनुमानगढ़ 29 फरवरी 24 को 18500, झलवार 17 जनवरी 24 को 12040, गोपालपुर 27 जुलाई 25 को 25 हजार, कुंआ 24 जुलाई 25 को 8470, अमरपुर 15 जुलाई 25 को 15780, भितरी 3 सितंबर 24 को 8725, चकडौर 31 जुलाई 24 को 6800, कुशमाहर 8 अगस्त 25 को 20340, पैसरहा 7 जुलाई 25 को 6950, बूसी 5 जुलाई 25 को 7500, 4 जुलाई 25 को 25000, कंधवार 2 जुलाई 25 को 19950 झांझ 22 जून 25 को 6500, कुंआ 18 जून 25 को 14150, भितरी 16 जून 25 को 27850, पहखुरी 588 25 मई 25 को 12350, 25 मई 25 को 14650, खड्डी खुर्द 25 मई 25 को 10600 रुपए का भुगतान किया गया।
साडा ने 65 हजार का मोबाइल 1,13,900 का कराया रिचार्ज
ग्राम पंचायत साहा के द्वारा मोबाइल एवं रिचार्ज के नाम पर सबसे ज्यादा राशि व्यय की गई। ग्राम पंचायत द्वारा 21 अप्रैल 2024 को 26 हजार, 29 सितंबर 2024 को 29 हजार, 10 अगस्त 25 को 10 हजार कुल 65 हजार मोबाइल क्रय में व्यय किया तो वहीं 8 अक्टूबर 24 को 10 हजार, 20 सितंबर 24 को 20 हजार, 18 दिसबर 24 को 16600, 11 अप्रैल 25 को 35400 रुपए, 13 जुलाई 25 को 14800, 24 अक्टूबर 24 को 2400, 13 जुलाई 25 को 14700 कुल 1 लाख 13 हजार 900 रुपए का मोबाइल रिचार्ज कराया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सतोहरी ने 20 जून 25 को 37500 का मोबाइल क्रय किया उसके बाद 12 जून 25 को ही विधि कम्प्यूटर को 18750, 18750, 19 मई 25 को 28 हजार, 15 मार्च 25 को 42500, 27 सितंबर 24 को 32950, 27 सितंबर 24 को ही 4500 कुल 1 लाख 45 हजार 450 रुपए का मोबाइल रिचार्ज कराया।
रघुनाथपुर, सतोहरी, मौरा, कटौली ने भी किया कमाल
शासन के 15वें एवं 5वें वित्त के मद से पंचायतों ने नियम, कानून को दरकिनार कर अपने तरीके से जितना जी में आया उतनी राशि मोबाइल क्रय एवं रिचार्ज में व्यय कर दिए। ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के द्वारा 19 फरवरी 25 को 49500 का मोबाइल क्रय करने के लिए राशि आहरण की। तो वहीं 19 फरवरी 25 को ही 4150, 13 फरवरी 25 को 22 हजार, 16 जनवरी 25 को 1650, 26 अक्टूबर 23 को 34490 आहरण कर लिए। ग्राम पंचायत कठौली द्वारा 2 फरवरी 25 को 24500, 12 दिसंबर 23 को 37 हजार, 15 दिसंबर 23 को 14400, ग्राम पंचायत गौरा द्वारा 25 मई 25 को 9800, 28 अप्रैल 25 को 9450, 15 अप्रैल 25 को 23 हजार, 5 अक्टूबर 24 को 2360 रुपए आहरण किया गया।
ग्राम पंचायतों को 500 रुपए प्रति माह मोबाइल रिचार्ज कराने का शासन स्तर से निर्देश थे। यदि ग्राम पंचायतों ने नियम विरुद्ध तरीके से मोबाइल व रिचार्ज के नाम पर राशि आहरण की है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी और राशि वसूली की भी कार्यवाही की जाएगी।
राजीव तिवारी, सीईओ, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
सतना में परिवार संग घूमने गए सराफा कारोबारी के सूने घर से चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की।
सतना में सीएमएचओ कार्यालय के स्थानांतरण आदेश पर विवाद गहराया। शिकायत में अस्तित्वहीन उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापना, कार्यभार ग्रहण और वेतन भुगतान के आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी।