×

रीवा में बिजली विभाग का कारनामा: माइनस वाले बिल हुए वायरल, VIP कनेक्शन पर मनमानी उजागर

रीवा में बिजली विभाग पर फिर उठा सवाल — व्यंकट क्लब और एसडीओ कनेक्शन पर जीरो व माइनस बिल जारी। पुराने एरियर घटाकर फर्जी बिलिंग से VIP उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचाने के आरोप।

By: Star News

Aug 30, 20254:25 PM

view46

view0

रीवा में बिजली विभाग का कारनामा: माइनस वाले बिल हुए वायरल, VIP कनेक्शन पर मनमानी उजागर

हाइलाइट्स

  • व्यंकट क्लब का जुलाई का बिल आया –366 रुपए माइनस।
  • एसडीओ सिविल लाइन का बिल भी माइनस 22,958 रुपए का जारी।
  • एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज, पेनल्टी सब जीरो — बिलिंग सिस्टम पर उठे सवाल।

रीवा, स्टार समाचार वेब

विद्युत विभाग का शहर संभाग गलत बिलिंग के मामले में सुर्खियों में हैं। हाल ही में पीली कोठी स्थित महाराजा पुष्पराज सिंह के कामर्सियल दुकानों के दो बिल सामने आए थे। इनके दो बिल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन बिल में 6 महीने तक की रीडिंग जीरो दर्ज की गई। वहीं सातवें महीने का बिल भी जीरो ही जारी कर दिया गया। ऐसा सिर्फ इनके साथ ही नहीं किया गया। कई और भी लोगों को फायदा पहुंचाया गया। अब नया मामला सिविल लाइन स्थित वेंकट क्लब और एक एसडीओ का भी सामने आया है। विद्युत विभाग के अधिकारी कारोबारियों को कम बिलिंग कर लूटते हैं और अधिकारियों को खुश करने की कोशिश में उनकी रीडिंग जीरो कर देते हैं। जुलाई महीने में व्यंकट क्लब का  बिल माइनस में जारी किया गया है। पुराना एरियर तो दिख रही है लेकिन नया बिल माइनस का ही जारी किया गया है। 

पीडीएस लिखा है लेकिन बिल माइनस में है

व्यंकट क्लब का आईवीआरएस नंबर एन 1401000743 है। यह बीएसएसएस परिहार व्यंकट क्लब केनाम से कनेक्शन है। इसका जुलाई का बिल माइनस 366 का आया है। जबकि यहां थ्री फेस कनेक्शन लगा हुआ है। हद तो यह है कि इनके बिल में किसी तरह का चार्ज तक नहीं जोड़ा गया है। एनर्जी चार्ज जीरो, फिक्स चार्ज जीरो, मीटरिंग चार्ज जीरो, पेनल चार्ज जीरो है। इस बिल में हालांकि पीडीएस लिखा है लेकिन बिल पूरी तरह से संदिग्ध है।  

एक और बिल एसडीओ का जारी हुआ वह भी 22 हजार का है

इसी तरह सिविल लाइन का एक और बिल जारी हुआ है। यह बिल भी माइनस में है। द एसडीओ सिविल लाइन के नाम से जारी किया गया है। इसका आईवीआरएस नंबर एन 1401028165 है। इसमें जीरो के अलावा बिल में कहीं कुछ नजर ही नहीं आता। ओल्ड ड्यू/एरियर में माइनस 22 हजार 958 रुपए दर्ज है। यह बिल जुलाई पेड अगस्त का जारी किया गया है। ऐसे बिलों की रीवा में इस समय लाइन लगी हुई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

Loading...

Mar 31, 20263:58 PM

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 31, 20262:34 PM