रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एसी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 13 करोड़ की एमआरआई मशीन आठ दिनों से बंद है। जांच ठप होने से मरीजों को निजी केंद्रों में महंगी जांच करानी पड़ रही है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एसी की पाइप ने 13 करोड़ की मशीन को ठप कर दिया है। एक पाइप लाइन 8 दिनों से नहीं लग पाई। जांच बंद है। डीन को आदेश जारी कर सभी विभागों को यह कहना पड़ा कि सभी मरीजों को जांच के लिए आरएचडी भेजा जाए। जांच बंद होने से मरीजों की फिर फजीहत शुरू हो गई। महंगी जांच की मार झेलनी पड़ रही।
आपको बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की एमआरआई मशीन लगी। इस मशीन के इंस्टालेशन के बाद शुभारंभ डिप्टी सीएम से कराया गया। विंध्य की सबसे हाईटेक मशीन सुपर स्पेशलिटी में लगी। उम्मीद थी कि मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। सस्ती जांच का फायदा मिलेगा। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। जब से मशीन इंस्टाल हुई तब से अब तक निर्वाध रूप से एमआरआई चल ही नहीं पाई। कोई न कोई तकनीकी गड़बड़ी मशीन को प्रभावित ही कर देती है। इसके पहले एसी में तकनीकी गड़बड़ी के कारण एमआरआई दो बार बंद हुई थी। कई दिनों तक मरीजों को बाहर जांच कराना पड़ा। अब जब सब कुछ ठीक हुआ तो चोरों ने एसी की पाइप लाइन बाहर से डैमेज कर दी। अब 8 दिनों से मशीन बंद है।
यह भी पढ़ें: गलतियां तुम लोग करते हो, सुनना हमें पड़ता है... महापौर का फेसबुक खोलकर देखो कैसे-कैसे कमेंट आ रहे हैं
संचालन पर लाखों हो रहा खर्च, फायदा कुछ नहीं
एमआरआई मशीन के संचालन पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रबंधन लाखों रुपए खर्च कर रही है। बिजली से लेकर टेक्नीशियन तक का खर्च उठा रही है। लाखों खर्च करने के बाद भी मरीजों को फायदा नहीं मिल रहा है। पिछले 8 दिनों से सिर्फ एक पाइप लाइन के कारण जांच रुकी है। उसे तुरंत सुधारवाने में प्रबंधन फेल हो गया है। एमआरआई बंद होने से सब की चांदी हो गई। कर्मचारियों को काम नहीं करना पड़ रहा और मरीज प्राइवेट में जा रहे हैं। उसका कमीशन अलग मिल रहा।
10 साल पुरानी मशीन चल रही, नई मशीन ठप
हद तो यह है कि संजय गांधी अस्पताल परिसर में रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर भी स्थापित है। इसे अस्पताल में मशीन इंस्टाल किए 10 साल से भी अधिक का समय हो चुका है। अनुबंध के हिसाब से जब तक अस्पताल में एमआरआई और सीटी स्केन की सेवाएं नहीं शुरू हो जाती। तब तक के लिए ही उसे अनुमति दी गई थी। अब सारी मशीनें चालू हो गई, फिर भी आरएचडी जमी हुई है। उसे हटाया नहीं जा रहा। इसके कारण ही सरकारी मशीन का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा।
यह भी पढ़ें: नवविवाहिता आत्महत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप रीवा पुलिस
निशाने पर एसी, चोर ने एमआरआई को ही क्यों बनाया निशाना
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की भरमार है। करोड़ों रुपए सुरक्षाकर्मियों पर खर्च किया जाता है। इसके बाद भी चोर परिसर के अंदर घुस कर एसी की पाइप लाइन काट डाले। हद तो यह है कि सिर्फ एमआरआई की ही एसी को निशाना बनाया गया। और भी कक्षों की एसी लगी थी। उन्हें चोर ने छुआ तक नहीं। एमआरआई की एसी को प्रभावित किया जाना भी कई तरह के शक को जन्म दे रहा है। एमआरआई मशीन की एसी कमजोरी है। एसी खराब हुई तो मशीन भी बंद हो जाएगी। यही वजह है कि एसी को ही बार बार प्रभावित किया जा रहा है।
डीन के आदेश ने सीटी भी ठप करा दी
पहले एक आदेश जारी किया गया था। इस आदेश में सभी विभागों को पत्र जारी कर मरीजों को प्राइवेट सेंटरों में मरीज को नहीं भेजने का आदेश दिया गया था। अब एक आदेश फिर डीन ने जारी किया। इसमें सीटी एमआरआई के मरीजों को रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर भेजने के लिए कहा गया है। इस आदेश से एमआरआई के मरीजों के साथ ही सीटी स्केन के मरीज भी आरएचडी भेजे जाने लगे। एसजीएमएच में मरीज ही आना बंद हो गए। बाद में आपत्ति दर्ज की गई तब मरीज वापस लौटे।
सोमवार तक एमआरआई चालू हो जाएगी। चोर ने एसी की पाइप लाइन काट दी थी। पुलिस को पकड़ कर सौंप दिया गया है। कंपनी ही पाइप लाइन सुधारेगी। जब तक मशीन नहीं सुधरती तब तक मरीजों को आरएचडी भेजने का आदेश हुआ है।
डॉ अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।