रीवा जिले में सिरमौर से डभौरा तक सड़क चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए 311.62 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 18 मीटर चौड़ी सड़क से 27 गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा से डभौरा तक सड़क निर्माण में सिरमौर से डभौरा सेक्शन के चौड़ीकरण तथा पुनर्निर्माण के लिए 311 करोड़ 62 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इससे संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि सिरमौर से डभौरा बहुत महत्वपूर्ण सड़क है। जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण शीघ्र शुरू कराएं। बरदहा घाटी में सुधार आवश्यक है। साथ ही अतरैला और पटेहरा में सड़क के साथ पर्याप्त चौड़ी नालियाँ बनाकर पानी की निकासी की भी व्यवस्था कराएं। पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हुई तो सड़क को भी हानि हो सकती है। सभी स्थानों पर सड़क की चौड़ाई 18 मीटर रखना सुनिश्चित करें। घाट के नीचे के लोगों के लिए यह सड़क बहुत बड़ी सौगात साबित होगी। बैठक में एसडीएम जवा पीयूष भट्ट, तहसीलदार जितेन्द्र तिवारी, नायब तहसीलदार अनुपम पाण्डेय तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार
बैठक में कार्यपालन यंत्री एनएचआई तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रभावित वनभूमि में निर्माण कार्य की अनुमति प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसी माह अनुमति मिल जाने की उम्मीद है। सड़क के साथ नाली निर्माण तथा सभी कस्बों में बिजली की भी व्यवस्था की जाएगी। अतरैला और पटेहरा में जल निकासी के समुचित प्रबंध किए जाएंगे। सड़क के वर्तमान एलाइनमेंट में कई स्थानों पर सुधार किया गया है। सिरमौर से डभौरा सड़क की चौड़ाई 18 से 36 मीटर तक है। इसके नए एलाइनमेंट में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि निजी भूमि और परिसम्पत्तियां कम से कम प्रभावित हों।
18 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 27 गांव हो रहे प्रभावित
बैठक में विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह ने कहा कि सड़क को चौड़ा किया जाना आवश्यक है। पटेहरा, अतरैला, लटियार तथा पनवार में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में घर और दुकानें स्थित हैं। सड़क को हरहाल में 18 मीटर चौड़ाई में बनाएं। इसके साथ-साथ इसके किनारे के निवासियों के हितों का भी ध्यान रखें। तकनीकी मापदण्डों के साथ-साथ व्यावहारिक पहलू को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण करें। इसके टेण्डर की कार्यवाही शीघ्र पूरी कराएं। बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि डभौरा-सिरमौर रोड निर्माण में 27 गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से तीन गावों में भू-अर्जन की आवश्यकता नहीं है। शेष 24 गावों में भू-अर्जन के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। सड़क निर्माण के लिए शासकीय जमीन का उपयोग किया जाएगा। अति आवश्यक होने पर ही भू-अर्जन किया जा रहा है। बरदहा घाटी में 10 से अधिक मोड़ हैं। प्रस्तावित सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद केवल तीन मोड़ से ही वाहन इस घाटी से पार हो जाएंगे। कई स्थानों पर खतरनाक मोड़ों को सीधा किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।