रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। जानिए इस बड़ी कमाई में से सरकार को GST और इनकम टैक्स के जरिए कितनी कमाई होती है।

एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
रणवीर सिंह की लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जहां एक ओर फैंस इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दर्शकों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि इतनी बड़ी कमाई में से सरकार को टैक्स के रूप में कितना पैसा मिलता है। आइए विस्तार से समझते हैं पूरी गणित।
सरकार को फिल्म से मिलने वाला सबसे बड़ा और पहला टैक्स सिनेमा टिकट पर लगने वाला गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) होता है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार ₹100 से ज्यादा कीमत वाले टिकटों पर 18% और ₹100 या उससे कम कीमत वाले टिकटों पर 12% GST लगाया जाता है। चूंकि मल्टीप्लेक्स में टिकटों की कीमत आमतौर पर ज्यादा होती है, इसलिए बड़ी बजट की फिल्मों पर औसतन 18% GST लागू होता है।
अगर ‘धुरंधर’ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ रुपये है, तो सिर्फ GST के रूप में ही सरकार को करीब 75 से 80 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है।
GST कटने के बाद बची हुई राशि को नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहा जाता है। इसके बाद यह रकम प्रोड्यूसर और थिएटर मालिकों के बीच पहले से तय रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के तहत बांटी जाती है। यह बंटवारा हफ्ते और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। हालांकि इससे सरकार को मिलने वाले टैक्स पर सीधा असर नहीं पड़ता, लेकिन यही तय करता है कि प्रोडक्शन हाउस को आखिरकार कितनी कमाई होगी।
प्रोडक्शन लागत, प्रमोशन खर्च और थिएटर शेयर निकालने के बाद जो रकम बचती है, वही फिल्म का मुनाफा होती है। इस मुनाफे पर प्रोडक्शन कंपनी को कॉर्पोरेट इनकम टैक्स देना होता है, जो आमतौर पर 25% से 30% के बीच होता है। अगर 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म से अच्छा खासा मुनाफा होता है, तो सिर्फ प्रोडक्शन हाउस द्वारा दिया गया इनकम टैक्स 50 से 70 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
टिकट बिक्री के अलावा फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, सैटेलाइट राइट्स और ओटीटी राइट्स से भी सरकार को टैक्स मिलता है। इन सभी पर आमतौर पर 18% GST लागू होता है। इसके साथ ही एक्टर्स, डायरेक्टर्स और टेक्नीशियंस की फीस पर भी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार 2% से 10% तक टैक्स कटता है।
अगर सभी तरह के टैक्स को जोड़ा जाए, तो ‘धुरंधर’ जैसी 500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म से सरकार को करीब 150 से 200 करोड़ रुपये तक की कुल टैक्स इनकम हो सकती है। यानी फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि सरकारी खजाने के लिए भी बड़ी कमाई का जरिया बनती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।