रीवा के सुपर स्पेशलिटी और संजय गांधी अस्पताल में लगी हाईटेक एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें डीन की लापरवाही और टेक्नीशियन की कमी से शुरू नहीं हो पाई। मरीज महंगे प्राइवेट सेंटरों पर जांच कराने को मजबूर।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी और संजय गांधी अस्पताल में लगी 21 करोड़ की एमआरआई और सीटी स्केन मशीन जंग खा रही है। इसे चलाने वाले टेक्नीशियन नहीं है। डीन की लापरवाही से मशीनें इंस्टाल होने के बाद भी शुरू नहीं हो पाई। मरीज प्राइवेट सेंटरों में लुट रहे हैं।
विंध्य के लोगों को सस्ती जांच की सुविधा मिल सके। इसके लिए डिप्टी सीएम ने दो हाईटेक और महंगी मशीनें लगवार्इं। एमआरआई सुपर में और सीटी स्केन संजय गांधी अस्पताल में इंस्टाल हुई। डिप्टी सीएम ने एक महीने पहले उद्घाटन भी कर दिया लेकिन अब तक मशीनें शुरू नहीं हुई। हद तो यह है कि मरीज हर दिन जांच कराने के लिए सेंटर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा। अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल जांच के लिए लगने वाली फिल्म तक की व्यवस्था नहीं की है। सिर्फ कंपनी से जो सेम्पल वाली फिल्में मिली थी। उसी से काम चलाया जा रहा है।
1 टेक्नीशियन और कम कर दिए
पहले कार्यकारिणी की बैठक में एमआरआई और सीटी स्केन के लिए 5-5 पदों का प्रस्ताव रखा गया था। पहले 10 पद स्वीकृत कर दिए गए। बाद में डीएमई ने इसमें दो पदों की कटौती कर दी। डीन को स्थानीय स्तर पर टेक्नीयिनों की नियुक्ति करनी थी। 8 पद भरने थे। पहले से कोई तैयारी नहीं थी। विज्ञापन भी नहीं निकाला गया। गुपचुप तरीके से आउटसोर्स से ही 7 कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इन्हें मशीन चलाने का अनुभव भी नहीं है। 4 कर्मचारी एमआरआई और 3 सीटी स्केन को मिले हैं। इन्हें फिलहाल 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। 1 सितंबर से ट्रेनिंग चलेगी। कंपनी ने इन्हें दोनों मशीनों के संचालन की जानकारी देगी।
25 जुलाई को डिप्टी सीएम ने एमआरआई का किया था शुभारंभ
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ रुपए की लागत से हाईटेक एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। ऐसी मशीन आसपास के जिलों में कहीं भी स्थापित नहीं है। मशीन आने के बाद पहले इसके इंस्टालेशन में देरी की गई। महीनों तक इसका इंस्टालेशन चला। अब जब मशीन चलने के लिए तैयार हुई तो कर्मचारी ही नहीं है।
3 अगस्त को सीटी स्केन मशीन का किया गया था शुभारंभ
8 करोड़ की लागत से संजय गांधी अस्पताल में नई सीटी स्केन मशीन आई। इसका शुभारंभ 3 अगस्त को डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने किया। शुभारंभ के दौरान एक मरीज की जांच की गई। फिर बंद हो गई। कर्मचारियों की कमी के कारण इसे चलाया नहीं जा सका। सीटी स्केन मशीन विंध्य में सबसे हाई टेक मशीन है। इसका फायदा मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
अभी मशीन भी हैंडओव्हर नहीं हो पाई
सूत्रों की मानें तो सब कुछ आधा अधूरा ही है। यहां स्थापित की गई सीटी स्केन मशीन भी अस्पताल को हैंडओव्हर नहीं हो पाई है। अभी कंपनी का कुछ काम अधूरा है। इसके पहले ही मशीन का शुभारंभ आधी अधूरी तैयारी के साथ शुरू कर दिया गया।
आरएचडी में लुटने से बच जाएंगे मरीज
वर्तमान समय में रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर संजय गांधी अस्पताल में ही चल रहा है। यहां की जांच और रेट काफी महंगा है। संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी में एमआरआई और सीटी स्केन की जांच दर काफी कम है। इन मशीनों के चलने से आरएचडी की दुकानदारी भी प्रभावित होगी। जांच की दरें भी निर्धारित हो गई है। इसके बाद भी इसे शुरू करने में देरी की जा रही है।
यह भी मानी जा रही है वजह
आउटसोर्स से रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर अब तक यहां सेवाएं दे रहा था। सीटीस्केन और एमआरआई जांच दोनों ही कर रहा था। आयुष्मान के मरीजों की जांच और प्राइवेट आने वाले मरीजों की जांच की जाती थी। आयुष्मान का करोड़ों रुपए का बिल मेडिकल कॉलेज के पास अभी भी कंपनी का पेडिंग है। बिल पास करने के नाम पर अधिकारी कंपनी से मोटी रकम लेते आ रहे हैं।इसी कमीशन के चक्कर में ही अस्पताल की मशीनें शुरू नहीं की जा रही हैं।
हमारी तैयारी पूरी है। जांच की दरें भी फाइनल हो गई हैं। एमआरआई के लिए 4 टेक्नीशियन मिले हैं। इन्हें कंपनी ट्रेनिंग देगी। इसके बाद जांच शुरू हो जाएगी।
डॉ अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।