रीवा कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में राजस्व, भू-अर्जन मुआवजा, पेंशन और सीमांकन संबंधी 96 शिकायतें दर्ज हुईं। कई आवेदक वर्षों से मुआवजा और भूमि विवादों के समाधान के लिए भटक रहे हैं। मऊगंज जनसुनवाई में भी 30 आवेदनों की सुनवाई हुई। अधिकारियों को सात दिन में निराकरण का निर्देश।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में राजस्व, भूअर्जन मुआवजा, पेंशन आदि से संबंधित 96 आवेदन प्रस्तुत हुए। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवं डिप्टी कलेक्टर राजेश सिन्हा ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु आवेदन पत्र प्रेषित किया। इस दौरान कई आवेदक ऐसे थे, जो वर्षों से अपनी शिकायत निराकरण के लिये भटक रहे हैं।
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जन सुनवाई में गिरजेश तिवारी बड़ागांव एवं सुमेदा निवासी पारसनाथ सिंह ने अधिगृहीत भूमि का मुआवजा दिलाने तथा मोंहरिया निवासी राजबहोर तिवारी ने नहर में भूमि अधिग्रहण की राशि का मुआवजा दिलाये जाने का आवेदन दिया है। साथ ही बताया कि वह कई वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत का निराकरण नहीं हो पा रहा है। लिहाजा उनके आवेदनों को संबंधित एसडीएम को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इसी प्रकार इटौरा निवासी रामलोटन साकेत के अति गरीबी कार्ड बनाने, रामनिवास निवासी छिरहटा के अवैध कब्जा कर घर बनाने के कार्य को रोकने, पटना निवासी दशरथ के अवैध भूमि से कब्जा हटाने तथा सेमरी कला निवासी उमाशंकर के खाता पृथक कर नक्शा तरमीम किये जाने के आवेदनों में संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।
नहीं हो रहा सीमांकन व नक्शा तरमीम
जनसुनवाई में मुद्रिका प्रसाद बहेलिया गोविंदगढ़ निवासी ने सीमांकन का आवेदन दिया। जबकि टीकर निवासी अभय कुमार तिवारी ने न्यायालय के आदेश के उपरांत भी सीमांकन व नक्शा तरमीम व होने का आवेदन प्रस्तुत किया। जिन्हें नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। मुन्नीदेवी निवासी पथरौड़ा के वर्षा से क्षतिग्रस्त मकान की क्षति पूर्ति के आवेदन पर तहसीलदार जवा को तथा शाहपुर निवासी ज्ञानेन्द्र शुक्ल के आवास की द्वितीय किश्त की राशि दिलाये जाने के आवेदन पर सीईओ सिरमौर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। संदीप शुक्ल सुंदर नगर ने आवेदन किया कि हर्दी निवासी नरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा सिरमौर व मनगवां दो तहसीलों से किसान सम्मान निधि का लाभ लिया जा रहा है। जिसकी जांच कराई जाय। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार सिरमौर को जांचकर तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
मऊगंज में 30 आवेदन पत्रों में हुई सुनवाई
मऊगंज। जन सुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आमजनता के 30 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कलेक्टर ने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई शासन की उच्च प्राथमिकता की योजना है। जनसुनवाई में मिले आवेदन पत्रों का सात दिन की समय सीमा में निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। आवेदक को भी आवेदन पत्र में की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। जनसुनवाई में बिजली की आपूर्ति तथा बिलों में सुधार, जमीन पर अतिक्रमण, खाद्यान्न वितरण, मजदूरी भुगतान तथा अन्य आवेदनों पर सुनवाई की गई। जनसुनवाई में भीमसेन मिश्रा निवासी ग्राम गोदरी ने गांव में बंदरों के आतंक से मुक्ति के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। फूलचंद सोंधिया निवासी ग्राम सरवरा ने संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि के लिए आवेदन दिया। हेमलता सिंह निवासी फरहदा ने शिक्षा विभाग में नियुक्ति के संबंध में आवेदन दिया। सुदामा साकेत निवासी पटेहरा ने मकान निर्माण के लिए भूमि आवंटन का आवेदन दिया। द्वारिका प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम कचनार में बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन दिया। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।