रीवा-पुणे नई साप्ताहिक ट्रेन को रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इनॉगरल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होगी, जिससे विंध्यवासियों को पुणे और नागपुर जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य वासियों के लिए एक गुड न्यूज है। रीवा-पुणे नई ट्रेन की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। ट्रेन की नियमित सेवा शुरू होने के पहले इनॉगरल स्पेशल के तौर पर गाड़ी दौड़ेगी। पश्चिम मध्य रेलवे जोन से मिली जानकारी के अनुसार रीवा-पुणे साप्ताहिक ट्रेन को रेलवे बोर्ड ने अनुमति दे दी है। इसी हफ्ते पहले फेरे में गाड़ी इनॉगरल स्पेशल पर चलेगी। जल्द ही इनॉगरल स्पेशल की टाइमिंग जारी की जाएगी। गाड़ी के सचालन के लिए कोच चिन्हित कर लिए गए है। उल्लेखनीय है कि 29 मई को रेल मंत्री अश्वनी वैश्णव ने मप्र से रीवा-पुणे समेत तीन नई ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन को संचालित करने के लिए रेलवे ने प्रस्तावित ट्रेन नंबर एवं टाइमिंग जारी कर दी थी। बस अब यात्रियों को इस बात का इंतजार बेसब्री से है कि यह गाड़ी जल्द से जल्द पटरी पर दौड़े। पश्चिम मध्य रेलवे जोन ने रीवा-पुणे नई ट्रेन का संचालन शुरू करने के लिए पिछले माह रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई थी। बताया गया कि बोर्ड ने गाड़ी संचालन के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
इस लिए खास है यह ट्रेन
विंध्य से एजुकेशनल एवं एम्प्लायमेंट हब पुणे के लिए सतना स्टेशन से अभी हफ्ते के सातों दिन केवल एकमात्र ट्रेन दानापुर-पुणे ट्रेन हैं तो वहीं साप्ताहिक गाड़ी में गोरखपुर- पुणे, दरभंगा- पुणे, जसीडीह- पुणे, ज्ञानगंगा टेÑन है। ये लम्बी दूरी की गाड़ियां हैं जिसके चलते सतना, मैहर के यात्रियों को पुणे के लिए कई बार कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती, अर उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस तरह है अभी प्रस्तावित टाइमिंग
बताया गया कि अप-डाउन की गाड़ी संख्या 20151/52 रीवा-पुणे नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। अप गाड़ी संख्या 20152 रीवा-पुणे एक्सप्रेस हफ्ते के प्रत्येक बुधवार को रीवा से सुबह 6.45 पर चलेगी जो सतना साढ़े 7 बजे आएगी और अगले दिन पुणे सुबह 9.45 पर पहुंचेगी। वहीं डाउन गाड़ी संख्या 20151 पुणे-रीवा एक्सप्रेस हफ्ते के प्रत्येक गुरुवार को पुणे से दोपहर 3.15 पर चलेगी जो अगले दिन सतना शाम 4.32 पर आएगी और रीवा साढ़े 5 बजे पहुंचेगी।
मैहर में स्टापेज नहीं
गाड़ी के प्रस्तावित रूट के स्टॉपेज के अनुसार रीवा- पुणे एक्सप्रेस ट्रेन मैहर स्टेशन में नहीं रुकेगी। अप- डाउन की यह गाड़ी सतना, कटनी, जबलपुर, नयनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमद नगर, दौड़ कार्डलाइन स्टेशनों पर ठहराव होगा।
नागपुर जाने वाले यात्रियों को भी होगा फायदा
इस नई ट्रेन के चलने से जहां पुणे की राह आसान होगी वहीं नागपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी राहत मिलेगी। विंध्य क्षेत्र से काफी संख्या में लोग गंभीर बीमारी के इलाज के लिए नागपुर का रुख अपनाते हैं। नई ट्रेन के नागपुर रूट से चलने से यात्रियों को एक और ट्रेन का विकल्प मिलेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।