शहर में शनिवार को छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, खटलापुरा घाट, शाहपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, रानी कमलापति घाट में किया गया। जहां सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए थे। भोपाल के छह बड़े घाटों पर सुबह से ही गणेश मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शनिवार को अपने आवास पर स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति का धूम-धाम से विसर्जन किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
शहर में शनिवार को छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, खटलापुरा घाट, शाहपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, रानी कमलापति घाट में किया गया। जहां सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए थे। भोपाल के छह बड़े घाटों पर सुबह से ही गणेश मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया। बड़ी मूर्तियों को क्रेन और छोटी को कुंड में विसर्जित किया गया। वहीं, शहर में कुल 33 जगहों पर कुंड और स्टॉल बने गए हैं। जहां लोग ढोल-ढमाकों के साथ बप्पा को विदाई देते नजर आए। देर रात तक मूर्तियों का विसर्जन चलेगा। डोल ग्यारस (एकादशी) से निगम, प्रशासन और पुलिस अमला घाटों पर तैनात हो गया था, जो 8 सितंबर तक रहेगा। पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए पानी में उतरकर मूर्ति विसर्जित करने की मनाही रही। बड़ी मूर्तियों के लिए सभी घाटों पर क्रेन की व्यवस्था की गई है। पूजा-अर्चना के बाद लोग क्रेन पर मूर्ति रख विसर्जित किए। छोटी मूर्तियों को कुंड में विसर्जित किया गया। पिछले दो दिन से मूर्तियों का विसर्जन हो रहा है। मूर्तियां विसर्जन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शनिवार को अपने आवास पर स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति का धूम-धाम से विसर्जन किया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। वहीं शिवराज ने कहा कि चतुर्थी से गणपति बप्पा घर में विराजमान थे। बप्पा से प्रतिदिन भेंट होती, उनकी आराधना से घर में उत्सव और आनंद था। आज जब बप्पा विदा हो रहे हैं तो घर सचमुच सूना लग रहा है। पर हम जानते हैं कि बप्पा कहीं जाते नहीं हैं, उनका आशीर्वाद तो सदैव हमारे साथ रहता है।

बैरागढ़, पीर गेट, टीला जमालपुरा शॉपिंग कॉम्पलेक्स, डीआईजी बंगला चौराहा, पीपल चौराहा, नारियल खेड़ा, शाहजहांनाबाद, नादरा बस स्टैंड, कालीजी का मंदिर तलैया, शाहपुरा विसर्जन घाट, खटलापुरा, 5 नंबर तालाब, भोपाल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-1 की तरफ, वार्ड-10 जोन आॅफिस, प्रभात चौराहा, जोन-12 जोन आॅफिस सुभाषनगर, बावड़ियाकलां, आशिमा मॉल के सामने, अवधपुरी चौराहा, आनंद नगर वार्ड कार्यालय, मिनाल रेजीडेंसी, करोंद चौराहा, सर्वधर्म कॉलोनी, कोलार रोड स्थित डी-मार्ट के पास, लालघाटी चौराहा, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास, प्रेमपुरा घाट आदि।
विसर्जन घाटों पर भीड़ कम से कम हो, इसके लिए नगर निगम की ओर से बड़े घाट के रूटों पर वार्ड और जोन स्तर पर जगह-जगह विसर्जन कुंड बनाए हैं। इसके लिए अलग-अलग इलाकों के प्रमुख तिराहे और चौराहों समेत मुख्य रूट पर 100 से ज्यादा विसर्जन कुंड बने हैं। यहां भी छोटी मूर्तियों को विसर्जित किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।