रीवा जिले में दो तेजाब हमलों के मामलों में अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई। एक आरोपी को आजीवन कारावास और दूसरे को 10 साल की सजा दी गई।

अतिरिक्त अपर जिला सत्र न्यायालय त्योंथर ने सुनाया फैसला
रीवा, स्टार समाचार वेब
छत की टीन शेड निकाल कर एक युवती समेत उसकी दो भतीजियों पर तेजाब डालने वाले एक आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुये सश्रम आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। जबकि उसके तीन साथियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया है। यह फैसला अतिरिक्त अपर सत्र न्यायालय त्योंथर ने सुनाया है। घटना जून 2021 में जनेह थाना क्षेत्र के पनासी गांव में हुई थी।
अतिरिक्त लोक अभियोजक अशोक तिवारी ने बताया कि पनासी गांव निवासी रामकिशोर की पुत्री राधा पाल समेत उसकी दो भतीजी प्रिया पाल 9 वर्ष एवं रिया पाल 7 वर्ष घर पर सो रही थीं। जून 2021 की रात करीब 3 बजे आरोपी उमाशंकर केवट पुत्र घनश्याम केवट 34 वर्ष अपने साथी मुन्नीलाल साहू पुत्र छोटेलाल साहू 38 वर्ष, रवि शंकर माझी पुत्र जाग्यभान माझी 31 वर्ष एवं संदीप कुमार सोनी पुत्र भैरव प्रसाद सोनी 34 वर्ष के सहयोग पीड़िता के घर पहुंचा और छत में लगी सीमेंट सीट निकाल कर तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना में राधा पाल समेत उसकी दोनों भतीजियां बुरी तरह से झुलस गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया था, जहां विचारण के दौरान प्रस्तुत किये गये साक्ष्य एवं गवाहों से सहमत होते हुये मुख्य आरोपी उमाशंकर केवट को दोषी करार देते हुये भारतीय दंड विधान की धारा 326 ए (3 काउंट) के तहत सश्रम आजीवन कारावास एवं धारा 427 के तहत 1 वर्ष के सश्रम करावास से दंडित किया है। जबकि संदीप सोनी, रविशंकर माझी एवं मुन्नीलाल साहू को दोष मुक्त किया गया।
मलियान टोला तेजाब कांड के आरोपी को 10 वर्ष की सजा
शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मालियान टोला में 2 वर्ष पूर्व हुए तेजाब कांड के मुख्य आरोपी को जिला न्यायालय से 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है । इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त लोक अभियोजन डीएन मिश्रा ने बताया कि मालियान टोला निवासी कृष्ण मुरारी सोनी उर्फ कृष्णा सोनी ने नगर निगम के कर्मचारी शाहिद वाल्मीकि, निशांत वाल्मीकि, अजय बाल्मीकि और समीर वाल्मीकि के ऊपर गुस्से में आकर मामूली विवाद के चलते तेजाब डाल दिया था। इस तेजाब कांड में चारों युवक बुरी तरह से घायल हुए थे। मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपीय कृष्ण मुरारी सोनी उर्फ कृष्णा सोनी को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह