रीवा में यूरिया खाद को लेकर भारी भीड़ और हंगामा। डबल लॉक से 2244 किसानों को वितरण, अभी 1245 एमटी स्टॉक मौजूद। उमरी में किसानों ने सिरमौर-रीवा मार्ग जाम किया। प्रशासन का दावा—पर्याप्त खाद उपलब्ध, जल्द स्थिति सामान्य होगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
खाद की मारामारी कम नहीं हो रही है। डबल लॉक में खाद मिलने की जानकारी लगते ही ऐसे भीड़ उमड़ी कि सम्हालना मुश्किल हो गया। करहिया में 10 हजार से अधिक किसान पहुंच गए। रीवा जिला के डबल लॉक में पर्याप्त यूरिया का स्टॉक कराया गया है। समितियों में भी वितरण हो रहा है। सोमवार को सिर्फ डबल लॉक से ही 2244 किसानों को यूरिया का वितरण हुआ। अभी 1245 एमटी यूरिया स्टॉक मे मौजूद है। एक रैक दो दिन बाद फिर रीवा पहुंचने वाली है।
इस बार बारिश अच्छी हुई तो खरीफ का रकबा भी बढ़ गया। किसानों ने पड़ती भूमि नहीं छोड़ी। रकबा बढ़ते ही यूरिया की ऐसी डिमांड हुई कि मारामारी मच गई है। एक महीने से खाद के लिए हायतौबा मचा है। लगातार खाद की रैक मंगाई जा रही लेकिन किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही है। पिछले पांच दिनों में ढ़ाई रैक खाद पहुंच चुकी है। सभी समतियों और डबल लॉक में स्टॉक करा दिया गया है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए समितियों में शनिवार और रविवार को भी वितरण कराया गया। डबल लॉक में सोमवार से वितरण शुरू हुआ। नगद में खाद लेने वाले किसानों की डबल लॉक में ऐसी भीड़ उमड़ी की सम्हालना मुश्किल हो गया। अतिरिक्त पुलिस बल लगाने पड़े। करहिया में सबसे ज्यादा भीड़ थी। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां गेट तक बंद कराना पड़ा। उमरी में किसानों ने फिर हंगामा किया। रीवा सिरमौर मार्ग को किसानों ने जाम कर दिया था। काफी देर तक हंगामा चला। बाद में पुलिस और प्रशासन ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। देर शाम तक वितरण जारी रहा।
करहिया में सिर्फ पर्ची कट रही, वितरण चोरहटा से हो रहा
इस बार प्रशासन ने करहिया मंडी डबल लॉक में नई व्यवस्था लागू कर दी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करहिया से सिर्फ किसानों को पर्ची काट कर दी जा रही है। वहीं खाद का वितरण चोरहटा से किया जा रहा है। इस व्यवस्था से पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है लेकिन किसानों का खर्चा बढ़ गया है। अभी तक करहिया से ही किसान खाद लेकर चले जाते थे। अब उन्हें अतिरिक्त किराया लगाकर चोरहटा डबल लॉक जाना पड़ रहा है। वहां से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। करहिया में खाद वितरण की जानकारी लगते ही यहां एक रात पहले से ही किसानों की भीड़ जुटने लगी थी। कई लोग सुबह पहुंच गए थे। यहां सिर्फ लंबी लाइनें थी। काउंटर संख्या कम होने से कई किसानों को टोकन लेकर वापस लौटना पड़ा। प्रशासन के पास पर्याप्त खाद का स्टॉक है। इसलिए टोकन बांटने मे भी कोताही नहीं की गई।
खाद संकट के विरोध में उमरी मोड़ पर सिरमौर-रीवा मार्ग को किया जाम
मध्य प्रदेश में चल रहे उर्वरक संकट के विरोध में आज छात्र नेता अमन सिंह बघेल के नेतृत्व में किसानों ने उमरी, सिरमौर-रीवा मार्ग पर चक्का जाम कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मुदार्बाद, भाजपा सरकार मुदार्बाद, जिला कलेक्टर मुदार्बाद के नारे लगाते हुए राज्य सरकार से खाद की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार सिरमौर ने आंदोलनरत किसानों को तत्काल खाद वितरण हेतु 1200 की संख्या में टोकन वितरण कराने का वादा किया। इसके बाद सिरमौर थाना की भारी पुलिस बल के माध्यम से बंद मार्ग को खाली कराया गया। इस दौरान छात्रनेता अमन सिंह बघेल ने कहा कि राज्य में यूरिया खाद की गंभीर कमी से किसान परेशान हैं। रबी की फसल का समय आ गया है, लेकिन खाद नहीं मिल रही। सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और बाद में यातायात सामान्य हो गया।
रीवा में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी जगह किसानों को खाद वितरित किया जा रहा है। 5 बोरी तक दी जा रही है। कहीं कोई कमी नहीं है। एक से दो दिन का एडवांस में टोकन का वितरण किया गया है। एक रैक और गुरुवार को पहुंचने वाली है। कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
डॉ सौरभ सोनवणे, प्रभारी कलेक्टर, रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।