सतना जिले में रिलायंस सीमेंट फैक्ट्री के माइंस एरिया से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और राजस्व टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हिंसक हमला कर दिया। महिला आरक्षक का सिर फोड़ा गया और टीआई को दांत से काटा गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अतिक्रमण को हटाया, जबकि अतिक्रमणकारियों को पहले ही मुआवजा मिल चुका था।

सीमेंट फैक्ट्री का अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, राजस्व अमले से झूमाझटकी
सतना, स्टार समाचार वेब
रिलायंस सीमेंट फैक्ट्री के माइंस एरिया का अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और राजस्व अमले से अतिक्रमणकारी भिड़ गए। अतिक्रमणकारियों ने महिला आरक्षक का डंडे से सिर फोड़ दिया, टीआई को दांतों से काटकर घायल कर दिया। अतिक्रमणकारियों के द्वारा राजस्व अमले के साथ भी झूमाझटकी की गई। इन सबके बावजूद पुलिस और राजस्व अमले की टीम ने जेसीबी के जरिए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
पटवारी की शिकायत पर एफआईआर
लखन और उसके परिवार के सदस्यों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व अमले के साथ पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। कार्रवाई के दौरान लखन पटेल की पत्नी ने डंडे से हमला कर महिला आरक्षक पूर्णिमा सिंह का सिर फोड़ दिया। डंडा लगने से सिर में महिला आरक्षक को गंभीर चोट आई। लखन की पत्नी ने महिला आरक्षक का सिर फोड़ने के बाद टीआई बदेरा अभिषेक सिंह परिहार के हाथ को दांत से काट खाया। लखन की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा पुलिस और राजस्व टीम के साथ झूमाझटकी कर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया गया। टीआई बदेरा ने बताया कि पटवारी विभूति भूषण गौतम की शिकायत पर लखन पटेल, उसकी पत्नी और बहू के अलावा उसके बेटे चन्द्रभान पटेल, चन्द्रशेखर पटेल और रिश्तेदार वंशगोपाल पटेल निवासी जमुआनी थाना कैमोर जिला कटनी के विरुद्ध धारा 132, 121(1), 296, 351(3), 221 एवं 3(5)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
न्यायालय ने निरस्त कर दी थी निषेधाज्ञा
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मैहर जिले के बदेरा थाना अन्तर्गत सड़ेरा निवासी लखन पटेल पिता स्व. मिर्रा और उसके बेटे चन्द्रशेखर पटेल व चन्द्रभान पटेल का घर आरसीसीपीसी प्राइवेट लिमिटेड भरौली के माइंस एरिया में बना हुआ है। कम्पनी के द्वारा आवासीय घर खाली करने के लिए लखन और उसके दोनो बेटो को नियमानुसार मुआवजा की राशि प्रदान की गई, बावजूद इसके पिता- पुत्र के द्वारा मकान खाली नहीं किया गया। लखन और उसके बेटों के अवैध कब्जे के खिलाफ 26 मई को तहसील न्यायालय ने बेदखली का आदेश जारी किया। जिस पर लखन और उसके बेटों के द्वारा एसडीएम न्यायालय में अपील दायर की गई जहां से उनकी अपील खारिज कर दी गई। यहां से अपील खारिज होने पर लखन और उसके दोनो बेटों ने सिविल न्यायालय में केस किया। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड के अतिरिक्त न्यायाधीश मैहर की अदालत ने 4 जून को अस्थाई निषेधाज्ञ का आवेदन निरस्त कर दिया। इसके बाद मंगलवार को राजस्व और पुलिस विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची।
जेसीबी के सामने आई महिलाएं
तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी, शिवभूषण पटेल और राजस्व अमले के साथ बदेरा टीआई अभिषेक सिंह परिहार पुलिस बल व जेसीबी के साथ सडेÞेरा माइंस से लगे लखन पटेल और उसके बेटों का कब्जा हटाने पहुंचे। पुलिस और राजस्व अमले के पहुंचते ही लखन के परिवार की महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गई। कुछ महिलाएं जेसीबी के बकेट पर चढ़ गर्इं। मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा विरोध कर रही महिलाओं को अलग किया गया। इसके बाद घर के अंदर मौजूद गृहस्थी के सामान को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गृहस्थी का सामान निकालने के पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि लखन और उसके बेटों को कम्पनी के द्वारा पूर्व में मुआवजा दिया जा चुका है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।