सतना जिले के नागौद तहसील अंतर्गत हल्का शहपुर में पदस्थ पटवारी अमर सिंह कुशवाहा को लोकायुक्त टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। शिकायतकर्ता आदेश प्रताप सिंह की सूचना पर कार्रवाई हुई। राजस्व विभाग में इस साल यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के आरोपों का सामना करने वाला राजस्व महकमा एक बार पुन: तब सवालों से घिर गया जब एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मामला नागौद तहसील अंतर्गत आने वाले पटवारी हलका शहपुरा का है जहां पदस्थ पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने एक शिकायत के बाद पकड़ा है।
इत्तिलाबी व बटांक के लिए मांगी थी रिश्वत
दरअसल बीते दिनों नागौद तहसील अंतर्गत दुबहिया गांव निवासी 40 वर्षीय आदेश प्रताप सिंह पिता राजेश सिंह ने लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार से मुलाकात कर इस आशय की शिकायत दर्ज कराई थी कि हल्का शहपुर में पदस्थ पटवारी अमर सिंह कुशवाहा द्वारा इत्तिलाबी व बटांक के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है, जिसमें से 25 सौ रूपए दिए जा चुके हैं। लोकायुक्त एसपी पाटीदार ने शिकायत को संजीदगी से लेते एक टीम गठित कर रिश्वत मागने वाले पटवारी अमर सिंह को दबोचने के लिए जाल बिछाया। गुरूवार की सुबह पटवारी ने शिकायत कर्ता आदेश प्रताप सिंह को रिश्वत की दूसरी किश्त देने के लिए बुलाया। उधर एसपी लोकायुक्त द्वारा तैयार की गई रणनीति पर अमल करने ट्रैप प्रभारी उप निरीक्षक उपेंद्र दुबे और डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय लोकयुक्त टीम पहले से ही घात लगाकर बैठ गई। जैसे ही ही आदेश ने पटवारी को 5 हजार रूपए सौंपे वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। टीम ने मौके पर ही रिश्वत की रकम को बरामद कर आरोपी पटवारी के हाथा धुलवाए तो अमर सिंह कुशवाहा की हथेली रंगीन हो गई जो इस आत का द्योतक थी कि आरोपी पटवारी ने रिश्वत के पैसे लिए हैं। आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ कार्रवाई की जा रही है।
शिकायतकर्ता आदेश सिंह द्वारा पटवारी हल्का शहपुर में भूमि के इत्तिलाबी एवं बटांक कायम करने के एवज में 15000 रुपए की घाूस मांगे की शिकायत की गई थी, जिसके बाद हमारी टीम ने आरोपी पटवारी को रकम के साथ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सुनील पाटीदार, एसपी लोकायुक्त रीवा
भ्रष्टाचार के सर्वाधिक मामले राजस्व के, जनवरी में आरआई चढ़ा था हत्थे
यदि लोकायुक्त द्वारा की जाने वाली कार्रवाइयों पर नजर दौड़ाई जाय तो पता चलता है कि सर्वाधिक रिश्वतखोरी के मामले राजस्व महकमे के ही सामने आते हैं। दूसरे नंबर पर पंचायत विभाग है। सतना में इसके पहले जनवरी माह में लोकायुक्त की टीम ने बिरसिंहपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक संजय सिंह को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था जिन पर पीड़ित किसान रमेश पांडेय ने जमीन के सीमांकन के बदले 40 हजार रुपए रिश्वत मागने का आरोप लगाया था, जिसमें से 26 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके थे, वहीं 14 हजार रुपए और वसूलने के फेर में लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ गए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।