सतना-नागौद रोड पर लाखों रुपये के पाइप चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राजस्थान के अलवर से गिरोह के सदस्य मिसरुद्दीन उर्फ मिसरू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर 9 लाख रुपये मूल्य के 103 पाइप बरामद हुए। गिरोह के सात सदस्य अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
लाखों रुपए कीमत के पाइप की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पाइप चोर गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान के अलवर शहर से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सात सदस्य फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 9 लाख रुपए कीमत के 103 पाइप बरामद किए गए है। इस संबध्ां में टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि अरुण कुमार शुक्ला उर्फ मोहित पिता राजेश शुक्ला निवासी किटहा थाना जैतवारा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि ए एंड ए इंफ्रा कम्पनी के द्वारा सतना- नागौद रोड में डीएनडी होटल के पास से एकेएस कॉलेज तक केईसी कम्पनी को काम दिया गया है। 25 अगस्त को कास्ट आयरन की 120 नग पाइप निर्माण कार्य के लिए झाली स्थित यार्ड से सतना- नागौद रोड में डीएनडी होटल के पास मेन रोड के किनारे रखवाया गया था। 26 -27 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने 109 पाइप चोरी कर लिए। भारी- भरकम पाइप भारी मात्रा में चोरी किए जाने की घटना को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया। उनके द्वारा चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा सतना- रीवा मार्ग के अलावा सतना- पन्ना एवं चित्रकूट- बांदा सड़क मार्ग में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो की जांच की गई। साइबर सेल की टीम भी साक्ष्य संकलन में लगी हुई थी। जांच के दौरान तथ्य सामने आए कि पाइप चोरों के कनेक्शन राजस्थान से जुड़े हुए हैं। लिहाजा सिविल लाइन थाना से एएसआई अमर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम को राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस टीम राजस्थान के अलवर शहर पहुंची। स्थानीय पुलिस के जरिए जानकारी मिली कि अलवर शहर में एक गिरोह सक्रिय है जो देश के कोने- कोने में घूम कर पाइप चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। साइबर सेल और स्थानीय अलवर पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम ने पाइप चोर गिरोह के सदस्य मिसरुद्दीन उर्फ मिसरू पिता मोहम्मद उर्फ दीनू निवासी डहरका बास थाना बगड़ तिराहा जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मिसरू ने गिरोह के सात अन्य सदस्यों के साथ पाइप चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चुराए गए 103 नग पाइप बरामद किए गए हैं। आरोपी को सतना लाकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई सिविल लाइन श्री परिहार ने बताया कि पाइप चोर गिरोह के सदस्य शेखूद्दीन उर्फ शेखू पिता दीन मोहम्मद उर्फ दीनू, राहुल खान पिता दीन मोहम्मद उर्फ दीनू, कमरूद्दीन खान पिता बगदल खान तीनों निवासी डहरका बास जिला अलवर, शहरुख खान पिता पप्पू खान निवासी शहडोली थाना बगड़ तिराया, असम खान पिता रुद्धार खान निवासी टुलेरा सदर जिला अलवर, उन्नास खान पिता नवी खान निवासी टुलेरा थाना सदर जिला अलवर और साहुन पिता इमाम खान निवासी लपाड़ा राजगढ़ जिला अलवर फरार चल रहा है जिनकी तलाश की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। कार्रवाई में एएसआई अमर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, विकास सिंह बघेल, रविशंकर पांडेय, अभिनय शर्मा, आरक्षक अंकेश मरमट, कृष्ण रंजन सिंह, प्रदुम शुक्ला, अखिलेश्वर सिंह, राजकुमार पटेल, महिला आरक्षक ज्योति सिंह, अंकिता सिंह के अलावा साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर, एएसआई दीपेश पटेल शामिल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।