मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन भावांतर योजना के तहत 1.33 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹233 करोड़ की राशि अंतरित की। उन्होंने इसे किसानों के लिए सम्मान और समृद्धि का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास से प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावान्तर योजना की राशि ट्रांसफर की।
हाइलाइट्स
देवास: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर भुगतान योजना को 'अन्नदाता के उत्थान का पर्याय' बताया है। उन्होंने देवास से प्रदेश के 1 लाख 33 हजार से अधिक सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में भावांतर योजना के अंतर्गत 233 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने योजना की शुरुआत के मात्र 15 दिनों में ही किसानों से किया अपना वादा पूरा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश भावांतर योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य है, जो किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के ₹4800 के भाव की तुलना में इस बार किसानों को ₹500 प्रति क्विंटल का लाभ देते हुए ₹5300 से अधिक कीमत पर सोयाबीन खरीदा जा रहा है।

सोयाबीन खरीदी की समय-सीमा: भावांतर योजना में पंजीकृत किसान अब अपनी सोयाबीन 15 जनवरी तक मंडियों में बेच सकेंगे। खरीदी प्रक्रिया ई-मंडी पोर्टल पर 220 से अधिक मुख्य और 80 उप-मंडियों में पारदर्शी तरीके से की जा रही है।
देवास में विकास: मुख्यमंत्री ने देवास जिले के समग्र विकास के लिए 183.25 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया और विभिन्न योजनाओं में हितलाभ वितरित किए।
कृषि और उद्योग: डॉ. यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में वर्ष-2026 को कृषि आधारित उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
जैविक खेती को प्रोत्साहन: किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए पंजीयन करने पर ₹4000 प्रति एकड़ अनुदान का लाभ दिया जा रहा है।
गोपालन और डेयरी: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की गई है, जिसमें ₹40 लाख की डेयरी पर ₹10 लाख की सब्सिडी का प्रावधान है।
नरवाई की समस्या का समाधान: किसानों को नरवाई (फसल अवशेष) की समस्या से निजात दिलाने के लिए कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं।
लाड़ली बहना योजना: मुख्यमंत्री ने हाल ही में लाड़ली बहनों को जारी बढ़ी हुई राशि का उल्लेख किया और इसे सनातन संस्कृति का गौरव बताया।
श्रीअन्न (मोटा अनाज): राज्य सरकार ने मोटा अनाज 'श्रीअन्न' (कोदो-कुटकी) खरीदने के लिए 11 जिलों के किसानों को ₹1000 प्रति क्विंटल बोनस दिया है।
धार्मिक आयोजन: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 1 दिसंबर को गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी और प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 'वृंदावन ग्राम' स्थापित किए जाएंगे।

देवास पहुँचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किसान मोर्चा और नागरिकों ने रोड-शो के माध्यम से भव्य स्वागत किया। कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।