सीधी जिले के शासकीय हाई स्कूल कोतर कला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शौचालय पांच बने होने के बावजूद कबाड़ में तब्दील हैं, छात्र-छात्राएं टाट-पट्टी में बैठने को मजबूर हैं। हाल ही में विद्यालय के भवन का छज्जा गिरने से एक छात्रा घायल हो गई। शिक्षा विभाग ने जांच और व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने का आश्वासन दिया है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
शहर के कलेक्टर बंगले के पास स्थित शासकीय हाई स्कूल कोतर कला में ऐसा विद्यालय है जहां कि शौंचालय के नाम पर 5 कमरे बने हैं लेकिन व्यवस्था नदारद है। हालात ये है कि सभी शौंचालय कबाड़ बन गए हैं। यहां दशवीं तक की छात्राएं पढ़ती हैं। उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई पहल नहीं कर रहे हैं।
देखा जाए तो इस विद्यालय में 6वीं से 10वीं तक में करीब 200 से ज्यादा छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल में बैठने के लिए है। यहां अभी भी टाट-पट्टी में बैठने के लिए छात्र-छात्राएं मजबूर हैं। वहीं हालात ये हैं कि टायलेट जैसी सुविधा टायलेट बनने के बाद भी नदारद है। जिससे छात्र-छात्राओं को ज्यादा समस्या उठानी पड़ रही है।
वहीं विद्यालय में शिक्षिकाएं भी हैं उन्हें भी दिक्कतें होती हैं। जबकि बाहर निस्तार के लिए जाते वक्त कहीं स्थान नहीं है क्योंकि सामने कलेक्ट्रेट बंगला सहित कई निवास है। इसकी व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को पहल कर काम करने की जरूरत है। टायलेट की हालत देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां तो टायलेट के नाम पर खानापूर्ति हुई है।
इस संबंध में विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक शशि चौबे ने बताया कि यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जो कि बाउंड्री कूदकर रात में आते हैं एवं नशाखोरी करने सहित सामान की चोरी भी करते हैं। टायलेट का फाटक तोड़ने के अलावा कई नुकसान विद्यालय में कर चुके हैं।
भवन का गिरा छज्जा, बालिका जख्मी
कोतर कला शासकीय हाई स्कूल के भवन क्रमांक 10 का दोपहर में अचानक छज्जा गिर गया। जहां 6वीं में अध्ययनरत छात्रा के सिर में छज्जा गिरने से खून बहने लगा जिन्हें कि अस्पताल में प्रभारी प्राचार्य द्वारा उपचार कराया गया। बताया गया कि रीतू रावत पिता विजय रावत 6वीं में अध्ययनरत थीं। कक्ष क्रमांक 10 में अचानक छज्जा गिरने के कारण वो चोंटिल हो गईं। उनके सिर में खून बहने लगा जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जल्द दुरुस्त होगी विद्यालय की व्यवस्था: डीईओ
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह ने कहा कि विद्यालय का छज्जा गिरा ये जानकारी अभी मिली है। इस पर टीम भेजा हूं। इसके साथ ही टायलेट की व्यवस्था कैसे बदहाल है पता कर उसकी व्यवस्था कराने की पूरी कोशिस की जाएगी। अन्य जो भी समस्याएं हैं कल बुधवार को पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।