सिंगरौली जिले में पुष्पेंद्र साहू की हत्या का पुलिस ने दो माह बाद खुलासा किया। प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद के चलते चार आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और शव को जंगल के नाले में गाड़ दिया। डीएनए रिपोर्ट से शिनाख्त के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
दो माह बाद आज गुरूवार को पुष्पेन्द्र हत्याकांड कर पुलिस ने खुलासा किया है। बताया गया कि प्रेम प्रसंग को लेकर आरोपियों को हत्या के कुछ दिवस पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद एक दूसरे से रंजिश हो गया। फिर आरोपियों ने पुष्पेन्द्र की हत्या करने की योजना बनाई। फिर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पुष्पेन्द्र को बाइक से पाही पर जाने के दौरान आरोपियों ने मारपीट कर हत्या कर दिया। इसके बाद शव को गोरा के जंगल खरहरी नाला के तरफ ले जाकर नाला के किनारे गढ्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा, बाइक, फावड़ा व तीन मोबाइल भी जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा के दौरान बताया कि 7 जुलाई को फरियादी पवन कुमार साहू निवासी गोरा ने सरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू 6 जुलाई की रात करीबन 9:30 बजे खाना खाकर रोजाना की भांति अपने घर से थोड़ी दूर अपनी पाही में सोने के लिये गया था। दूसरे दिन सुबह गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू पाही मे नहीं था तथा उसका फोन भी बंद था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच में लिया। जहां विवेचना के दौरान 19 जुलाई को गुम शुदा के पाही से करीबन 4 किमी दूर गोरा के जंगल के खरहरी नाला में एक नर कंकाल मिला। जिसका डीएनए परीक्षण कराया गया। 5 सितंबर को डीएनए परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर मानव कंकाल के गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू के होने की पुष्टि होने पर सरई थाने में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा पुष्पेन्द्र की हत्या कारित करना पाया गया। जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
एसपी श्री खत्री ने बताया कि विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी रावेन्द्र निवासी गोरा का मृतक पुष्पेन्द्र के घर की महिला से प्रेम प्रसंग था। जिस कारण पूर्व में दोनों के मध्य विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई थी। जिससे रावेन्द्र मृतक से रंजिश रखता था। वहीं दूसरी ओर मृतक पुष्पेन्द्र के मामा की बेटी के आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में रामकुमार एवं विजय साहू अभियुक्त थे। रामकुमार एंव विजय का मानना था कि मृतक पुष्पेन्द्र अपने मामा की उक्त केस में मदद कर रहा था। इस कारण रामकुमार एवं विजय भी मृतक पुष्पेन्द्र से रंजिश रखते थे। आरोपी धीरज साहू के घर की महिला से मृतक पुष्पेन्द्र पूर्व में बातचीत करता था व समझाने पर नहीं मानता था। जिस कारण आरोपी धीरज भी रंजिश रखता था।
एक माह पहले ही हत्या की बनाई थी योजना
एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों व अन्य साक्षियों व आरोपी रावेन्द्र साहू व धीरज साहू से पूछतांछ से यह तथ्य सामने आया कि उक्त चारों आरोपीगण एक माह पूर्व से पुष्पेन्द्र की हत्या की योजना बनाये थे तथा मौके की तलाश में थे। 6 जुलाई की रात्रि जैसे ही पुष्पेन्द्र साहू अपने बाइक से अपने पाही वाले घर आया। पाही के पास छिपे उक्त चारों आरोपी मृतक के साथ मारपीट कर मृतक के गर्दन में गमछा लपेटकर खींच दिये व उसकी हत्या कारित कर दी। बताया गया कि आरोपी रावेन्द्र साहू, विजय साहू और रामकुमार साहू द्वारा मृतक की लाश को गोरा के जंगल खरहरी नाला के तरफ ले जाकर नाला के किनारे गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और धीरज साहू ने पुष्पेन्द्र के मोबाईल को घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूरी पर सरई के पेड के नीचे और चप्पल को पुराने ईंट भा पर छुपा दिया था।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने रावेन्द्र साहू पिता स्व. सुमारू साहू, धीरज कुमार साहू पिता धनेश साहू व 29 अगस्त से विध्यनगर थाने के 306 आईपीसी के अपराध में रामकुमार साहू पिता रामकरण साहू, विजय साहू पिता दीनानाथ साहू निवासी गोरा पहले से पचौर जेल में निरुद्ध हैं।
कार्यवाही में इनकी रही भूमिका
कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआईटी के सदस्य सीएसपी पीएस परस्ते, एसडीओपी गायत्री तिवारी, राहुल कुमार सैयाम, परि. सुश्री रोशनी कुर्मी, सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि सूरज सिंह, उदयचंद करिहार, पवन सिंह प्रभारी सायबर सेल, प्रियंका सिंह बघेल, विनय शुक्ला, अमन वर्मा, नृपेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी लंघाडोल, सउनि पप्पू सिंह, अरविंद द्विवेदी, प्रआर अनुराग मिश्रा, पंकज सिंह, आर. रिंकू धाकड़, बबलू यादव, महेन्द्र चौरसिया, अंकित शुक्ला, नीरज सिंह, आशीष त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।