IPL 2026 की नीलामी में 25.20 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पाने वाले कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में फ्लॉप रहे। जानें केकेआर के इस सबसे महंगे खिलाड़ी के उतार-चढ़ाव की कहानी।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
क्रिकेट जगत में पिछले 24 घंटे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए किसी फिल्म की पटकथा जैसे रहे हैं। एक तरफ जहां वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनकर उभरे, वहीं दूसरी तरफ मैदान पर उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 25 करोड़ रुपये का जैकपॉट लगने के ठीक अगले दिन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य (0) पर पवेलियन लौट गए।
सऊदी अरब के जेद्दा में हुई IPL 2026 की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कैमरन ग्रीन पर खजाना लुटा दिया। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ते हुए 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया और आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन गए।
नीलामी के जश्न के बीच ग्रीन एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में उतरे। फैंस को उम्मीद थी कि वह अपनी भारी-भरकम कीमत को बल्ले से सही साबित करेंगे, लेकिन जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के सामने वह टिक नहीं सके। ग्रीन मात्र 2 गेंदें खेलकर डक (0) पर आउट हो गए। इस खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर केकेआर के फैंस और ट्रोलर्स के बीच मीम्स की जंग छिड़ गई है।
अपनी पारी से कुछ समय पहले ही ग्रीन ने एक वीडियो संदेश में कहा था, "हेलो KKR फैंस, मैं कोलकाता का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं और ईडन गार्डन्स के माहौल का इंतजार कर रहा हूं।" हालांकि, उनकी 'अमी केकेआर' वाली खुशी मैदान पर नजर नहीं आई। फिलहाल मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 326 रन बना लिए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।