×

श्रीदेवी ने क्यों ठुकराई थी 'बाहुबली'... खुलासा किया बोनी कपूर ने... आनिए अनसुझी बातें

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों श्रीदेवी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' का हिस्सा नहीं बन पाईं। जानें किसने पैदा की गलतफहमी और किसे बताया बोनी ने जिम्मेदार।

By: Ajay Tiwari

Sep 06, 20255:38 PM

view31

view0

श्रीदेवी ने क्यों ठुकराई थी 'बाहुबली'... खुलासा किया बोनी कपूर ने... आनिए अनसुझी बातें

स्टार समाचार वेब. एंटरटेंमेंट डेस्क

बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में कुछ अनसुनी बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी को ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में काम करने का मौका क्यों गंवाना पड़ा। फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली खुद श्रीदेवी से मिले थे, लेकिन बात नहीं बन पाई।

बोनी कपूर ने बताया, 'प्रोड्यूसर थे जिम्मेदार'

गेम चेंजर पॉडकास्ट में बोनी कपूर ने बताया कि जब राजामौली उनके घर आए थे, तो उन्होंने खुद को श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन बताया था। उन्होंने फिल्म की कहानी भी सुनाई, लेकिन दिक्कत तब हुई जब प्रोड्यूसर ने कम फीस ऑफर करके श्रीदेवी को कंफ्यूज कर दिया। बोनी कपूर के अनुसार, श्रीदेवी उस समय कोई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस नहीं थीं। उन्होंने कहा कि अगर श्रीदेवी 'बाहुबली' का हिस्सा होतीं, तो मेकर्स को ही फायदा होता। उनकी मौजूदगी से फिल्म को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में फायदा मिलता।

बोनी कपूर का मानना है कि प्रोड्यूसर ने ही राजामौली को गलत जानकारी दी थी, जिसके बाद श्रीदेवी को अनप्रोफेशनल कहा गया, जो कि पूरी तरह गलत था।

बोनी कपूर का करियर और परिवार

बोनी कपूर आज भी एक प्रोड्यूसर के तौर पर बॉलीवुड में एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अजय देवगन की फिल्म मैदान को प्रोड्यूस किया। एक्टिंग में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई है। साल 2023 में वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में उनके पिता के किरदार में नजर आए थे।

बोनी कपूर की बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपना करियर बना रही हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणवीर सिंह ने तोड़ा बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड, मिली ऐतिहासिक ओपनिंग

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणवीर सिंह ने तोड़ा बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड, मिली ऐतिहासिक ओपनिंग

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।

Loading...

Mar 19, 20263:41 PM

सरके चुनर पर... नोरा फतेही, संजय दत्त समेत पांच को महिला आयोग का समन 

सरके चुनर पर... नोरा फतेही, संजय दत्त समेत पांच को महिला आयोग का समन 

अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देशभर में अश्लील गाने पर मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सरके चुनर तेरी सरके गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है।

Loading...

Mar 19, 202610:54 AM

धुरंधर 2 नया गाना 'मैं और तू' रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और आदित्य धर का निर्देशन

धुरंधर 2 नया गाना 'मैं और तू' रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और आदित्य धर का निर्देशन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का नया गाना 'मैं और तू' आउट हो गया है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म के गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

Loading...

Mar 18, 20263:58 PM

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' यूट्यूब से हटा, अश्लीलता के आरोप में NHRC का एक्शन

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' यूट्यूब से हटा, अश्लीलता के आरोप में NHRC का एक्शन

Nora Fatehi-Sanjay Dutt Song Controversy: अश्लीलता और विवाद के चलते यूट्यूब से हटा 'सरके चुनर तेरी' का हिंदी वर्जन। NHRC के नोटिस के बाद हुई बड़ी कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20264:43 PM

सलमान की ‘गलवान’ का बदला नाम... अब मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस

सलमान की ‘गलवान’ का बदला नाम... अब मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म बैटल आफ गलवान का नाम बदल गया है। सलमान की फिल्म अब मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने आफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है।

Loading...

Mar 16, 20262:49 PM