सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम करैल में घरेलू विवाद ने एक परिवार को हिला दिया। मां से मारपीट पर गुस्साए बेटे ने अपने ही पिता रूमलाल अग्ररिया की फावड़े से हत्या कर दी। अस्पताल ले जाते वक्त पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करैल में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना की जड़ घरेलू विवाद रहा, जिसमें पत्नी से हुई कहासुनी और मारपीट ने परिजनों को आहत किया और इसी आक्रोश में बेटे ने फावड़े से पिता पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
झगड़े से हत्या तक का सिलसिला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रूमलाल अग्ररिया (50) पिता ठाकुर दीन अग्ररिया की पहली पत्नी की काफी पहले मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद लगभग दस वर्ष पूर्व वो फूलमती अगरिया के साथ वैवाहिक जीवन जी रहे थे। पहली पत्नी से रूमलाल को एक बेटा और एक बेटी है, जबकि दूसरी पत्नी फूलमती से तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के दिन घर के आँगन में लगे सब्जी-पौधों को लेकर विवाद आरंभ हुआ। मृतक रूमलाल ने अपने बेटे सुग्रीव अग्ररिया को पौधे और सब्जी बेचने की अनुमति दी, लेकिन फूलमती ने विरोध किया। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ा कि रूमलाल ने फूलमती पर डंडा तक चला दिया। अपनी माँ से हुई मारपीट की सूचना पर फूलमती अपनी बेटी रेशमी अगरिया (17) के साथ गाँव के सरपंच पति बृजभूषण सिंह के पास शिकायत करने गई। इसी दौरान फूलमती का बेटा गोरेलाल अग्ररिया (25) आँगन में पौधे काट रहा था। तभी रूमलाल और गोरेलाल के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रूमलाल ने बेटे से कहा कि "तू मुझे मारने आया है, मैं रिपोर्ट करने जाऊँगा।" इस पर गोरेलाल ने पलटकर जवाब दिया कि "जा, रिपोर्ट कर आओ।" इसी बीच गाली-गलौज भी हुई और जैसे ही रूमलाल मोटरसाइकिल लेकर घर से निकलने लगे, तभी गोरेलाल ने हाथ में रखे फावड़े से उनके सिर के पीछे जोरदार वार कर दिया। इस घातक प्रहार से घायल रूमलाल मोटरसाइकिल से गिर पड़े और किसी तरह घर की परछी में आकर चारपाई पर लेट गए। उनकी हालत गंभीर थी और सिर से लगातार खून बह रहा था। इस दृश्य को परिजनों के साथ ग्रामीणों ने भी देखा और तत्काल हल्ला मचाया।
अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
परिजनों ने तुरंत सरपंच को सूचना दी और वाहन की व्यवस्था कर रूमलाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुईमाड़ ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन घायल को सरई अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही चमारीडोल पहुँचते-पहुँचते रूमलाल ने दम तोड़ दिया। सरई स्वास्थ्य केंद्र पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में तरह-तरह चर्चाओं का माहौल है, वहीं मृतक के दोनों परिवारजन (पहली और दूसरी पत्नी के संतान) गमगीन हैं।
पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
घटना की रिपोर्ट मृतक की सौतेली बेटी रेशमी अग्ररिया ने अपनी मामी गीता देवी के साथ थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर भुईमाड़ थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोरेलाल अगरिया फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।