रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एचएसीएल आउटसोर्स कर्मचारी मरीजों को रसीद, रिपोर्ट और व्यवहार से कर रहे परेशान। गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं, मारपीट तक की नौबत।

रीवा, स्टार समाचार वेब
श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की आउटसोर्स व्यवस्था मरीजों को राहत की जगह दर्द दे रही है। यहां एचएसीएल के कर्मचारी बे वजह मरीज और उनके अटेंडरों को परेशान कर रहे हैं। लगातार इस तरह की शिकायत अस्पताल अधीक्षक समेत मेडिकल कॉलेज के डीन के पास पहुंच रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार मनमानी पर उतारू हैं। सबसे अधिक समस्या ब्लड टेस्ट की रसीद कटवाने और रिपोर्ट लेने में हो रही है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पहले तो रसीद काटने में ही आनाकानी करते हैं। किसी तरह रसीद कट गई और सेंपल केंद्रीय लैब में जमा हो गया तो रिपोर्ट लेने में उनके पसीने छूट जाते हैं। औसतन दो से तीन घंटे में मिल जाने वाली जांच रिपोर्ट को देने में 6-6 घंटे का समय लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार तो मरीजों के ब्लड सेंपल तक गायब कर दिये जाते हैं। ऐसे में गंभीर मरीज के उपचार में काफी समस्या होती है। लेकिन एचएसीएल कंपनी की इस मनमानी पर रोक लगाने की हिम्मत स्थानीय चिकित्सा अधिकारी नहीं जुटा पा रहे हैं। कई बार तो अस्पताल स्टाफ तक इनकी मनमानी का शिकार होकर घंटों परेशान रहता है।
मारपीट पर हो जाते हैं उतारू
यदि कोई मरीज अथवा उसके परिजन अव्यवस्था पर सवाल उठाते हैं तो यहां तैनात एचएसीएल के कर्मचारी व अधिकारी अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं। नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। लेकिन मरीज का उपचार कराने आये परिजनों को दबाव में आकर शांत रहना पड़ता है। ऐसे में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल उपचार कराने आये मरीजों को मिलने वाली बेहतर सुविधा किस तरह से क्रियान्वयन हो रहा है, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
रात 11 के बाद बंद हो जाता है काउंटर
इतना ही नहीं यदि कोई मरीज रात में आता है तो उसके ब्लड की जांच हो जाये यह किसी टेढी खीर से कम नहीं है। स्थानीय कर्मचारी बताते हैं कि रात 11 बजे के बाद पर्ची काउंटर और रिपोर्ट काउंटर दोनों के कर्मचारी नदारत हो जाते हैं। ऐसे में यहां आने वाले गंभीर मरीजों के उपचार में काफी समस्या होती है। यहां यह बताना उचित होगा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हृदय रोग और मस्तिष्क रोग के सबसे अधिक गंभीर मरीज पहुंचते हैं, जिनकी जांच समय पर और जल्दी होना अति आवश्यक होता है, लेकिन सुपर स्पेशलिटी में काम कर रही एचएसीएल कंपनी इस व्यवस्था को लागू करने में विफल हो रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।