ईरान के खिलाफ जंग का आज यानी शुक्रवार को 14वां दिन है। इस बीच अमेरिकी सेना का एक केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया। यह घटना ईरान के खिलाफ चल रहे संयुक्त अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान आॅपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुई।
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े केस में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में- कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़े मुद्दों के लिए सीधे तौर पर सरकार उत्तरदायी है। सरकार को अपने फैसले राजनीतिक आधार पर नहीं लेने चाहिए।
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मार्केट कैप में 21,000 करोड़ रुपए की गिरावट के बीच 9वें दिन भी हालत नहीं सुधरे। दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन और लंबी देरी से यात्री फंसे नजर आए।
देशभर में शीतलहर का कहर बरकरार है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
देश के कई हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें सामान्य नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण देरी और कैंसिलेशन का सिलसिला जारी है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है कि एयरलाइन की उड़ानों में अभी भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
इंडिगो संकट के कारण शनिवार को भी 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। छठे दिन भी यह सिलसिला जारी है। आज देशभर में दोपहर तक 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। हालांकि इंडिगो ने दावा किया है कि उसने 95 फीसदी रूट पर फ्लाइट आपरेशन नॉर्मल कर दिया है।
इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी है। शनिवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक ही 19 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर भी शनिवार को छह घरेलू उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।
दिल्ली में नवंबर महीने में ठंड का पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 16 नवंबर को दिल्ली का सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ठंड के टॉर्चर के बीच एक्यूआई भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में उत्तर भारत और राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं की वजह से तापमान लगातार गिर रहा है।
मध्यप्रदेश के सतना में खाद की कमी को लेकर किसानों के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रास्ता रोके जाने के बाद अब प्रदेश के कृषि मंत्री और विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेशभर में खाद को लेकर मारा-मारी मची है। किसान रात से ही खाद के लिए कतार में लगे नजर आ रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तेलंगाना सरकार के डोमिसाइल नियम को बरकरार रखते हुए बड़ा फैसला सुनाया। इस फैसले के तहत, राज्य कोटे से मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में वही छात्र दाखिला पा सकेंगे, जिन्होंने तेलंगाना में कक्षा-12 तक के अंतिम चार साल पढ़ाई की है। हालांकि, इस मामले की विस्तृत जजमेंट आने बाकी है।






















