आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने रिलीज के दो दिन में ही 32.20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। 90 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म स्पेशल एबल्ड बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने की अनोखी कहानी पर आधारित है। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं, और इसने अजय देवगन की 'रेड 2' को पीछे छोड़ दिया है। जानें क्या है फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

स्टार समाचार वेब.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 32.20 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन कर लिया है। 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म, जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उससे उम्मीद है कि यह पहले हफ्ते में ही अपना बजट निकालने में सफल हो जाएगी।
आमिर खान इस बार फिर एक नए और संवेदनशील कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों के बीच आए हैं। फिल्म में वह स्पेशल एबल्ड बच्चों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं। फर्स्ट डे फर्स्ट शो में फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले थे। कुछ दर्शकों को कहानी थोड़ी धीमी लगी, लेकिन फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को परिवार के साथ सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की।
फिल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर उम्मीद से बेहतर शुरुआत की थी। सैक्निल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने पहले शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसी के साथ, महज दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 32.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इन आंकड़ों के साथ 'सितारे जमीन पर' ने अजय देवगन की 'रेड 2' को भी पछाड़ दिया है। अब फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम किरदार में हैं, जो उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। आमिर खान एक घमंडी स्पोर्ट्स कोच के रोल में दिख रहे हैं, जिनकी जिंदगी में तब मोड़ आता है जब उन्हें अपनी एक गलती की सजा के तौर पर स्पेशल एबल्ड बच्चों को ट्रेनिंग देनी पड़ती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।