रीवा के त्योंथर स्थित टमस नदी में बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा इंतजामों के ओवरलोड नावें चल रही हैं। बरगी हादसे के बाद भी प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग रोज जान जोखिम में डालकर सफर करने मजबूर हैं।
सतना में अचानक बारिश से 3 लाख एमटी से अधिक गेहूं खुले में भीग गया। प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई, वहीं आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था भी ठप पड़ी और आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा।
सतना में लग्जरी गाड़ियां, ज्वेलरी दुकान और आलीशान मकान होने के बावजूद गरीबी रेखा में नाम होने की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मामले ने प्रशासन को चौंकाया।
रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार संभालते ही गांव पहुंचकर अनोखी पहल की। जतरी में कलेक्ट्रेट लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।
सतना के इटौरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव हुआ। महिला पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की गई। आंसू गैस छोड़कर स्थिति नियंत्रित की गई, सात आरोपी गिरफ्तार, कई घायल।
सतना की नई बस्ती में सरकारी जमीन पर अवैध शराब दुकान को लेकर विरोध तेज हुआ। स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान सील की और मामले को न्यायालय में भेजा।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS अधिकारियों का तबादला किया। प्रियंक मिश्रा भोपाल के नए कलेक्टर बने और कौशलेंद्र विक्रम सिंह को CMO में सचिव बनाया गया। देखें पूरी सूची।
सतना में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर सख्त दिखे। डीएसओ, सीईओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ, सुधार नहीं होने पर वेतन काटने की चेतावनी दी गई।
विंध्य क्षेत्र के छह जिलों में ई-केवायसी की रफ्तार बेहद धीमी है, हजारों नए और पुराने हितग्राही अब भी वेरिफिकेशन से बाहर हैं, कई जिलों में प्रगति 2 से 3 प्रतिशत के बीच सिमटी हुई है।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।






















