अंडर-19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। जानें कैसे भारत और पाकिस्तान फिर से फाइनल में टकरा सकते हैं और क्या रहा अब तक का प्रदर्शन।

दुबई: स्पोर्ट्स ढेस्क, स्टार समाचार वेब
अंडर-19 एशिया कप 2025 अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुँच गया है। क्रिकेट जगत की निगाहें अब एक ही सवाल पर टिकी हैं—क्या 21 दिसंबर को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होगी? अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतने में सफल रहती हैं, तो फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।
टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 19 दिसंबर को खेले जाएंगे।
पहला सेमीफाइनल: भारत बनाम श्रीलंका
दूसरा सेमीफाइनल: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में भारतीय युवा टीम इस समय जबरदस्त लय में है। ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। गौर करने वाली बात यह है कि करीब तीन महीने पहले ही भारतीय सीनियर टीम ने इसी धरती (UAE) पर एशिया कप का खिताब जीता था। अब जूनियर टीम के पास उस सफलता को दोहराने का सुनहरा मौका है।
बता दें कि इसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो चुकी है, जहाँ भारत ने 90 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी।
बल्लेबाजी के हीरो: एरन जॉर्ज (85 रन) और कनिष्क चौहान (46 रन)।
गेंदबाजी के सितारे: कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को 150 रनों पर समेट दिया था।
अगर भारत सेमीफाइनल में श्रीलंका को पटखनी देता है और पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करता है, तो रविवार को होने वाला फाइनल मुकाबला महज एक ट्रॉफी की जंग नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश से खेल बाधित हुआ। फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रन की बढ़त हासिल की। मैच और स्कोरकार्ड की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। जानें भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के मुकाबलों की तारीखें, समय और पूरा मैच शेड्यूल।
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खलल डाला। श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। सोनल दिनूषा की जुझारू अर्धशतकीय पारी की मदद से श्रीलंका अभी भी फॉलोऑन बचाने के संघर्ष में जुटा है।
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के 15 वर्षीय युवा सितारे और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी गेंदबाजी से समां बांध दिया। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भले ही वैभव का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन अपनी धीमी गति की आर्थोडॉक्स स्पिन से उन्होंने विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक और सिर टकराने की घटना। जानिए क्या है आईसीसी का नियम और क्या मिल सकती है बड़ी सजा।
भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने चीन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला डबल्स में 15 साल बाद भारत के लिए मेडल पक्का हुआ है।
कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव। मध्य प्रदेश के सारांश जैन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री की चर्चा तेज। जानिए उनका करियर और उपलब्धियां।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के रोमांचक हाइलाइट्स। गॉल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
केंद्र सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान कर दिया है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के योगदान को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2025 के लिए चुना गया है।