×

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,5.6 किलो गांजा किया बरामद

एसपी के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाया जा रहा है अभियान

By: Gulab rohit

Jun 08, 202510:21 PM

view8

view0

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,5.6 किलो गांजा किया बरामद

विदिशा।  थाना कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी से 5 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 75,000 है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंह तथा उप पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान अंतर्गत विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। आज सुबह समय लगभग रात्रि 4:15 बजे, मेडिकल कॉलेज के पीछे विदिशा में दबिश देकर मुलायम रैकवार निवासी शेरपुरा को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी रवि मालवीय (निवासी चुंगी नाका अहमदपुर रोड) फरार है। आरोपी के कब्जे से कपड़े की थैली में रखा गांजा बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में अपराध क्रमांक 454/25 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। निरीक्षक आनंद राज, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, एएसआई मलखान सिंह, आरक्षक होम सिंह, भूपेन्द्र कुर्मी, आकाश राणा, अरविंद पाठक, नंदराम व रणवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंदौर के लसुड़िया में बंद घर से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, इलाके में सनसनी

इंदौर के लसुड़िया में बंद घर से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद, इलाके में सनसनी

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में लकवाग्रस्त पति और मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी के शव घर के अंदर मिले। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

Loading...

Dec 18, 20255:56 PM

मुख्यमंत्री की पुलिस अफसरों को नसीहत, जनता के लिए मददगार बने पुलिस

मुख्यमंत्री की पुलिस अफसरों को नसीहत, जनता के लिए मददगार बने पुलिस

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को सड़क दुर्घटनाएं रोकने, महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। जानें पुलिस आधुनिकीकरण और सिंहस्थ 2028 की नई रणनीति।

Loading...

Dec 18, 20255:42 PM

भोपाल मेट्रो उद्घाटन 20 दिसंबर: जानें किराया, रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी

भोपाल मेट्रो उद्घाटन 20 दिसंबर: जानें किराया, रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी

भोपाल मेट्रो 21 दिसंबर से आम जनता के लिए शुरू हो रही है। एम्स से सुभाषनगर के बीच चलने वाली इस मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹20 है। उद्घाटन और रूट की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

Loading...

Dec 18, 20254:33 PM

सीएम से मिलीं मंत्री... एमपी के खेल मॉडल को अपनाएगा बिहार

सीएम से मिलीं मंत्री... एमपी के खेल मॉडल को अपनाएगा बिहार

देश के अन्य राज्यों की तरह अब बिहार भी मध्यप्रदेश की योजनाओं को अपनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत मप्र के खेल मॉडल से करने की तैयारी में बिहार जुट गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मप्र के खेल मॉडल को बिहार अपनाएगा।

Loading...

Dec 18, 20253:22 PM

मध्यप्रदेश... ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह 

मध्यप्रदेश... ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित मप्र अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Loading...

Dec 18, 20252:48 PM