दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े। मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर की महिला विंग 'जमात-उल-मोमिनात' का खुलासा। फरीदाबाद से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद और डॉ. मुजम्मिल शकील 2900 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार। जानें इस स्लीपर सेल नेटवर्क का पूरा सच।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के तार अब सीधे तौर पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस आतंकी घटना की जांच में जैश के एक नए और खतरनाक "व्हाइट कॉलर" स्लीपर सेल नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें डॉक्टर और मौलवी शामिल हैं।
जांच में सबसे बड़ा खुलासा जैश की महिला विंग को लेकर हुआ है। फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद (कथित तौर पर अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ी) जैश-ए-मोहम्मद की महिला शाखा से जुड़ी हुई थी और उसे भारत में महिला आतंकियों की भर्ती की जिम्मेदारी दी गई थी।
शाहीन जैश के महिला संगठन 'जमात-उल-मोमिनात' की कमान संभाल रही थी। इस विंग का नेतृत्व पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर कर रही थी। सादिया अजहर, जिसका पति आतंकी युसूफ अजहर (कंधार विमान अपहरण कांड में शामिल) भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' में मारा गया था, अब अपनी बहन समायरा अजहर के साथ मिलकर ऑनलाइन क्लास के जरिए महिलाओं को ब्रेनवॉश कर आतंकी संगठन में शामिल करने की कोशिश कर रही है। इस विंग का मुख्य फोकस जैश कमांडरों की पत्नियों और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं पर है।
जांच में एक बड़े स्लीपर सेल नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। एनआईए (NIA) की टीम ने जीएमसी अनंतनाग मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में छापेमारी की तो डॉक्टरों और मौलवियों की मिलीभगत सामने आई। डॉक्टर मुजम्मिल शकील को शाहीन से करीबी रिश्ते के चलते फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया, जिसके किराए के कमरों से 2900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ था। जीएमसी श्रीनगर में पैरामेडिकल स्टाफ रहे और इमाम मौलवी इरफान ने मेडिकल छात्रों को कट्टरपंथी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन तीनों ने मिलकर फरीदाबाद-दिल्ली मॉड्यूल की नींव रखी।
इस मॉड्यूल का पर्दाफाश होने से साफ है, जैश-ए-मोहम्मद अब भारत में महिलाओं और 'व्हाइट कॉलर' पेशेवरों का इस्तेमाल कर अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।
शाहीन के पिता..... “हमारे परिवार का कभी किसी विवाद से नाता नहीं रहा। शाहीन ने जीवन भर मेहनत की है। वह बचपन से ही दूसरों की मदद करती आई है। मुझे नहीं लगता कि वह किसी गलत गतिविधि में शामिल हो सकती है। उसे फंसाया जा रहा है।”

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।